मोदी ने पहुंचाया मित्र पूंजीपतियों को फायदा: तिवारी

गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में केवल दो दिन शेष रहे गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने मोदी पर हमले तेज कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी ने अपने मित्र पूंजीपतियों से अपने हितों को साधने के

By Edited By: Publish:Mon, 10 Dec 2012 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2012 05:06 PM (IST)
मोदी ने पहुंचाया मित्र पूंजीपतियों को फायदा: तिवारी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में कांग्रेस ने मोदी पर हमले तेज कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी ने अपने मित्र पूंजीपतियों से अपने हितों को साधने के लिए उन्हें गैर जरूरी फायदा पहुंचाया है। इसकी वजह से राज्य को एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

गुजरात सरकार पर आरोपों की फैरिस्त सुनाते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि यदि मोदी अपने प्रशासन को लेकर इतने ही सच्चे हैं तो आज तक उन्होंने राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं की है। उन्होंने कहा कि मोदी अपनी ही सरकार की तारीफ करने में जुटे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की मंशा को भी सिरे से खारिज कर दिया। तिवारी ने मोदी पर 11 आरोपों की सूची की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में अपने मित्र पूंजीपतियों को लाखों का फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी आरोप पत्र में इसका जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य को 11 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। तिवारी ने कहा कि मोदी का यह मित्र पूंजीवाद विदेशों तक भी पहुंचा है।

तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा का स्तर बेहद गिरा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इंग्लिश का एक वाक्य भी ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं और ऐसे में मोदी गुजरात को विकास का मॉडल बताते हैं।

कांग्रेस ने मोदी से पूछे कुछ सवाल :-

:- हयूमन डिवलेपमंट में गुजरात आठवें नंबर पर क्यों है?

:- गुजरात के छात्र शिक्षा में 27 वें नंबर पर क्यों हैं?

:- यदि गुजरात देश में विकास का मॉडल है तो राज्य प्रति व्यक्ति आय में आठवें और जीडीपी में पांचवें नंबर पर क्यों हैं?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी