36 हजार तक पहुंचा मुंबई से दिल्‍ली का हवाई किराया, आज रात से बंद होगी घरेलू उड़ान सेवा

आज रात से घरेलू उड़ान सेवा रद होने से पहले ही इनके किराए में जबरदस्‍त तेजी हो रही है। मुंबई से दिल्‍ली का किराया 36 हजार तक जा पहुंचा है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 03:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 07:40 PM (IST)
36 हजार तक पहुंचा मुंबई से दिल्‍ली का हवाई किराया, आज रात से बंद होगी घरेलू उड़ान सेवा
36 हजार तक पहुंचा मुंबई से दिल्‍ली का हवाई किराया, आज रात से बंद होगी घरेलू उड़ान सेवा

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार द्वारा कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। इसकी ही वजह से आज रात से घरेलू विमान सेवा को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। अंतरराष्‍ट्रीय विमान सेवा पहले से ही बंद कर दी गई है। यह फैसला बाहर से आने वालों की वजह से कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर लिया गया है। हालांकि कार्गो विमानों की आवाजाही पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन इस बीच घरेलू विमानों के टिकटों की कीमत में काफी इजाफा देखा गया है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार जो उपाय कर रही है उसकी जानकारी देने के लिए 24 मार्च (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के नाम अपना संबोधन देंगे। इससे पहले गुरुवार को उन्‍होंने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। 

बहरहाल, घरेलू उड़ानों के बंद होने की खबर के बाद इनकी टिकटों की कीमत में बेतहाशा तेजी देखी गई है।टिकट बुकिंग की जानी मानी वेब साइट पर मुंबई से दिल्‍ली की 24 मार्च की फ्लाइट के टिकट की कीमत 12000 रुपये से लेकर 36 हजार रुपये तक देखी गई। वहीं दिल्‍ली से मुंबई जाने वाले विमानों में ये किराया 5600 से लेकर 36 हजार के बीच दिखाई दे रहा है। वहीं आज का लखनऊ से दिल्‍ली का किराया 3300-12000 के बीच दिखाई दे रहा है। 

इससे पहले सोमवार को भी लॉकडाउन के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल के बंद होने के बाद अब घरेलू विमानों में भी पैसेंजर की संख्या में तेजी से गिरावट देखी गई। सोमवार को 22 विमान निरस्त कर दिए गए। जबकि, दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट फुल हो गई। ट्रेन निरस्त होने से विमानों से लखनऊ आने वाले यात्रियों के बीच अफरातफरी रही। इसी बीच विमान कंपनियों ने अपना किराया भी बढ़ा दिया। जिसके चलते दिल्ली से लखनऊ का किराया 13 हजार तक पहुंच गया।

लॉकडाउन के कारण विमान सेक्टर पर इसका असर सोमवार सुबह से दिखने लगा। गो एयर लाइन का सुबह 7:20 बजे लखनऊ आने वाला विमान निरस्त हो गया। सुबह लखनऊ से आठ बजे उड़ान भरने वाला गो एयर का जी8-2509 भी रवाना नहीं हो सका। वहीं सुबह 7: 30 दिल्ली से आने वाला एयर इंडिया का विमान भी लखनऊ नहीं आ सका। जिस कारण 8:15 बजे का एयर इंडिया का विमान निरस्त कर दिया गया। वहीं दिल्ली जाने वाला गो एयर का विमान जी8-211 दोपहर 2:10 बजे व सुबह 10:20 बजे इंडिगो का विमान 6ई-6613 उड़ान नहीं भर सका।

एयर विस्तार का दिल्ली जाने वाली दोपहर 2:40 का विमान, इंडिगो का दोपहर 3:10 बजे मुंबई जाने वाला दोपहर 3:20 बजे हैदराबाद जाने वाला गो एयर का विमान भी निरस्त रहा। वहीं, शाम को 6:45 बजे गो एयरलाइन का कोलकाता जाने वाला विमान, 6:55 बजे दिल्ली का इंडिगो एयरलाइन और शाम 7:40 बजे दिल्ली का एयर इंडिया का विमान भी निरस्त कर दिया गया। कुल नौ विमान लखनऊ से दिल्ली नही रवाना हुए। दिल्ली से लखनऊ के छह विमान, लखनऊ से मुम्बई के चार विमान निरस्त रहे।

ये भी पढ़ें:- 

पाकिस्‍तान में जून तक 2 करोड़ हो सकती है कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या! कई चीजों की होगी कमी

Coronavirus: जर्मनी में 10 लाख नौकरियों पर संकट, लग सकती है 400 खरब रुपये से ज्‍यादा की चपत SUMANK को याद रखकर धोएं हाथ और कोरोना वायरस को कहें 'NO'

दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं सरकार के नियमों को न मानने वाले, दुनिया के कई देश परेशान

कोरोना से जंग को पीएम मोदी से काफी कुछ सीख सकते हैं इमरान खान, जानें कैसे 

chat bot
आपका साथी