प्रत्यर्पित कर फिलीपीन्स से भारत लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी, जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज

मुंबई एवं ठाणे के कई आपराधिक मामलों में आरोपित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन्स से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। महाराष्ट्र में उस पर जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज हैं। करीब 15 साल से फरार सुरेश पुजारी को अक्तूबर में फिलीपीन्स में गिरफ्तार कर लिया गया था।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 15 Dec 2021 08:35 PM (IST)
प्रत्यर्पित कर फिलीपीन्स से भारत लाया गया गैंगस्टर सुरेश पुजारी, जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज
मुंबई एवं ठाणे के कई आपराधिक मामलों में आरोपित गैंगस्टर सुरेश पुजारी

 राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुंबई एवं ठाणे के कई आपराधिक मामलों में आरोपित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन्स से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। महाराष्ट्र में उस पर जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज हैं। एटीएस सूत्रों के अनुसार करीब 15 साल से फरार सुरेश पुजारी को अक्तूबर में फिलीपीन्स में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहां से उसे प्रत्यर्पित करके मंगलवार को दिल्ली लाया गया। दिल्ली विमानतल पर उतरते ही उसे इंटेलीजेंस ब्यूरो एवं सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। ठाणे की एक अदालत ने बुधवार को गैंगस्टर सुरेश पुजारी को 25 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया। पुजारी को कल फिलीपींस से वापस लाया गया थाफिर मुंबई से गए एटीएस के डीसीपी राजकुमार शिंदे उसे लेकर मुंबई आए।

महाराष्ट्र पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता

इस बारे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा क‍ि ये महाराष्ट्र पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता है कि उन्होंने कल ऐसे कुख्यात गुनहगार को पकड़ा। गैंगस्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा तथा हम उसकी रिमांड की भी मांग करेंगे

रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है सुरेश पुजारी

पुजारी पर मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर एवं डोंबीवली में जबरन वसूली के कई मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर ठाणे में उस पर दर्ज सारे मामले फिलहाल जांच के लिए एटीएस को सौंप दिए गए हैं। महाराष्ट्र एटीएस की जांच पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस भी सुरेश पुजारी से पूछताछ करेगी। बता दें कि सुरेश पुजारी पहले माफिया सरगना छोटा राजन एवं रवि पुजारी के साथ काम करता था। वह रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार भी है। लेकिन 2007 में ही उससे अलग होकर अपना गिरोह बना लिया था। मुंबई और ठाणे पुलिस उसके खिलाफ 2017 एवं 2018 में रेड कार्नर नोटिस निकाल चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी