दक्षिण भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, कर्नाटक सरकार ने किया मुआवजे का एलान

दक्षिण भारत इस वक्त भारी बारिश के चलते बनी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रही है। पिछले कई दिनों से तमिलनाडु कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:45 PM (IST)
दक्षिण भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, कर्नाटक सरकार ने किया मुआवजे का एलान
दक्षिण भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, कर्नाटक सरकार ने किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली, एजेंसियां। दक्षिण भारत इस वक्त भारी बारिश के चलते बनी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। पिछले कई दिनों से तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्र की तरफ से भी दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों को मदद का भरोसा जताया गया है। मौसम के ताजा अपडेट की बात करें तो तमिलनाडु में आज भी भारी बारिश हो सकती है। उधर, कर्नाटक सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का एलान किया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि आज तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी में स्थित तटीय इलाके में भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। बता दें कि इससे पहले राजधानी चेन्नई और पड़ोसी जिलों में गुरुवार से शनिवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। वहीं कर्नाटक में भारी बारिश के चलते हुई बर्बादी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का एलान किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से  बाढ़ के संबंध में बातचीत की थी। 

बता दें कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दबाव बनने और चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में नवंबर महीने में भारी बारिश दर्ज हुई है। कर्नाटक में एक नवंबर से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति में काफी संख्या में लोगों क जान गई है।

वहीं झारखंड की राजधानी मे आज हल्का कोहरा देखने को मिला। साथ में हल्की हवा चलने से लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। मौसम में शनिवार 27 नवंबर से बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इसके अलावा अनुमान लगाया जा रहा है रि अगले दो - तीन दिनों तक बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी