झारखंड : सरायकेला पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद; सात घायल

झारखंड के सरायकेला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी। गोलीबारी के दौरान दो जवान शहीद जबकि सात घायल।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Thu, 07 Jun 2018 01:00 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jun 2018 03:23 PM (IST)
झारखंड : सरायकेला पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद; सात घायल
झारखंड : सरायकेला पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद; सात घायल

जमशेदपुर (जेएनएन)। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के अड़की-बादनी सीमा क्षेत्र के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल अड़की क्षेत्र के कोरबा में है। यह क्षेत्र सरायकेला से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दुर्गम रास्ता होने के कारण पुलिस को वहां पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

दो जवान शहीद, सात घायल 

इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान तथा जिला पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि जिला पुलिस के चार तथा सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर कई स्थानों से फोर्स भेजी गई।सीआरपीएफ जवानों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात अड़की व बादनी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चल रहा था। इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस की भिड़त हो गई।

60 से अधिक नक्सली छिपे 

वहीं घायल सभी जवानों को रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा जा रहा है। मालूम हो कि पुलिस को यहां 60 की संख्या में नक्सलियों के घुसे होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस यहां दो दिनों से छापेमारी अभियान चला रही थी। बुधवार को शुरू हुई ये मुठभेड़ अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि इसमें पुलिस व नक्सलियों के बीच 300 से अधिक राउंड गोलियां चली । जानकारी के अनुसार रुक-रुक गोली बारी हो रही है। इस कारण घटना स्थल पर घुसने में पुलिस को पहुंचने में परेशानी हो रही है। इस घटना के बाद खूंटी व सरायकेला की सीमा को सील कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी