Earthquake: निकोबार महाद्वीप में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

निकोबार महाद्वीप में आज सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम उठे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गयी है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:07 AM (IST)
Earthquake: निकोबार महाद्वीप में भूकंप के झटकों से सहमे लोग
Earthquake: निकोबार महाद्वीप में भूकंप के झटकों से सहमे लोग

नई दिल्ली, एएनआइ। Earthquake in Nicobar, निकोबार महाद्वीप में आज सुबह भूकंप के झटके से लोग सहम उठे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गयी है। फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की अभी तक कोई खबर नही है।

An earthquake with a magnitude of 4.7 on the Richter Scale hit Nicobar Islands region at 9.43 AM today.— ANI (@ANI) March 16, 2019

बता दें कि लगभग एक हफ्ते पहले अंडमान महाद्वीप में भूकंप के इटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी। इससे पहले 17 जनवरी को भी निकोबार द्वीप में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे, जहां भूकंप की तीव्रता 6 थी। जिसका केंद्र निकोबार द्वीप क्षेत्र में था।

क्यों आते हैं भूकंप
पृथ्वी बारह टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके नीचे तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे पर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आते हैं। टैक्‍टोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं और खिसकती भी हैं। हर साल ये प्लेट्स करीब 4 से 5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। इस क्रम में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।

भूकंप आए तो क्या करें
भूकंप का एहसास होते ही घबराएं नहीं। घर से बाहर किसी खाली जगह पर खड़े हो जाना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों को पहले घर से बाहर निकालें, किनारे में खड़े रहें। घर में भारी सामान सिर के ऊपर नहीं होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी