उत्तर भारत में तपिश बरकरार

दिल्ली, राजस्थान, उत्तार प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत पूरे उत्तार भारत मे तेज धूप एवं गर्म हवाओं का दौर जारी है। उत्तार भारत मे पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के उपर बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगो को बाहर निकलने में परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

By Edited By: Publish:Fri, 18 May 2012 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2012 07:40 PM (IST)
उत्तर भारत में तपिश बरकरार

नई दिल्ली। दिल्ली, राजस्थान, उत्तार प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड समेत पूरे उत्तार भारत में तेज धूप एवं गर्म हवाओं का दौर जारी है। उत्तार भारत में पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के उपर बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को बाहर निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूल छाई रही। भारतीय मौसम विभाग ने पारे के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की उम्मीद जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि धूल भरी आंधियां राजस्थान के थार मरुस्थल से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तार प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो इस मौसम का अधिकतम है। बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बांदा का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी का 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा था।

बिहार में पटना सहित करीब सभी इलाकों में पिछले एक सप्ताह से चल रही गर्म पछुआ हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों का बाहर निकलना दूभर कर दिया है।

पटना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह पटना का तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि, गया का 27.8 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को गया का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सर्वाधिक तापमान था। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस था।

पटना तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि अगले 12 घंटे में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि शनिवार को लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में प्रचंड धूप के कारण तपन बढ़ गई है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के सभी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सुबह से ही धूप और गर्म हवाएं अपना असर दिखाने लगती हैं। दोपहर आते-आते हवाओं के थपेडे़ झुलसाने लगते हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 42.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी