मसूद को रिहा कर NDA सरकार ने सुरक्षा से किया था समझौता: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि आतंकवाद से निपटने में ये सरकार नाकाम है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Mon, 19 Sep 2016 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 19 Sep 2016 03:01 PM (IST)
मसूद को रिहा कर NDA सरकार ने सुरक्षा से किया था समझौता: दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। उड़ी में सेना मुख्यालय पर आतंकी हमले के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सरकार बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन जो कुछ हो रहा है कि वो सरकार की नाकामी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जैश सरगना मसूद अजहर की रिहाई का खामियाजा देश भुगत रहा है।

We compromised to let Masood Azhar go after Indian Airlines hi jack. Lesson ? Never compromise with National Security.

— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 19, 2016

एनडीए सरकार ने मसूद की रिहाई के साथ ही ये साफ कर दिया था कि वो आतंकवाद को कुचलने के लिए कितने गंभीर हैं। दिग्विजय ने ट्वीट दर ट्वीट कर कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कुछ पुख्ता कदम उठाने होंगे।

Masood Azhar's Jaish e Mohammad behind the attack. Of course with full connivance of Pakistan Establishment.

— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 19, 2016

मसूद अजहर की रिहाई कर तत्कालीन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया था। उड़ी हमले में मसूद अजहर का नाम सामने आ रहा है। इससे साफ है कि भारत को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान हर तरह के चाल चल रहा है और सरकार खामोश बैठी हुई है।

गौरतलब है कि उड़ी में कल सेना मुख्यालय पर हुए हमले में 17 जवान शहीद हो गए थे। सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था। पिछले 26 वर्षों में इसे सेना पर बड़ा हमला बताया जा रहा है।

उड़ी हमले पर बोले रिजिजू, हमें जो करना है करेंगे

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान में जो लोग शांति के खिलाफ है उनके खिलाफ भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान में आइएस का बढ़ता प्रभाव भारत के लिए खतरा बन चुका है। केंद्र सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ नरमी नहीं बरतनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी