दो सांसद जिताने वाले मराठवाड़ा को मिले दो नए मंत्री

महाराष्ट्र के मुख्यमंद्दी पृथ्वीराज चह्वाण ने दो लोकसभा सीटें जिताने वाले मराठवाड़ा को दो नए मंत्रियों के रूप में तोहफा दिया। अब्दुल सत्तार को कैबिनेट और अमित देशमुख को राज्यमंत्री के रूप में जगह दी गई है। हालांकि, मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आधा-अधूरा ही रहा और चह्वाण ने कंजूसी दिखाते हुए कांग्रेस कोटे की एक सीट खाली रखी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महाराष्ट्र की 48 में से सिर्फ दो सीटों पर ही जीत नसीब हुई है।

By Edited By: Publish:Mon, 02 Jun 2014 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 02 Jun 2014 06:10 PM (IST)
दो सांसद जिताने वाले मराठवाड़ा को मिले दो नए मंत्री

मुंबई, [ओमप्रकाश तिवारी]। महाराष्ट्र के मुख्यमंद्दी पृथ्वीराज चह्वाण ने दो लोकसभा सीटें जिताने वाले मराठवाड़ा को दो नए मंत्रियों के रूप में तोहफा दिया। अब्दुल सत्तार को कैबिनेट और अमित देशमुख को राज्यमंत्री के रूप में जगह दी गई है। हालांकि, मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार आधा-अधूरा ही रहा और चह्वाण ने कंजूसी दिखाते हुए कांग्रेस कोटे की एक सीट खाली रखी। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महाराष्ट्र की 48 में से सिर्फ दो सीटों पर ही जीत नसीब हुई है।

कांग्रेस की इस दुर्दशा के बाद से ही कभी मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं हो रही हैं तो कभी मंद्दिमंडल में बदलाव की। सोमवार को दोनों चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत विलासराव देशमुख के बड़े पुद्द एवं लातूर से विधायक अमित देशमुख को राज्यमंत्री तो अशोक चह्वाण सरकार में मंद्दी रह चुके अब्दुल सत्तार को कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया। तीन दिन पहले ही राकांपा भी अपने कोटे से एक नए मंद्दी जीतेंद्र आह्वाड को मंत्रिमंडल में शामिल करवा चुकी है।

मंत्रिमंडल में अभी भी कांग्रेस कोटे की एक सीट खाली है। वैसे राज्य की गठबंधन सरकार में कांग्रेस के कोटे की तीन सीटें 2004 से ही खाली चल रही हैं। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद विलासराव देशमुख ने यह परंपरा शुरू की तो उनके बाद अशोक चह्वाण और पृथ्वीराज चह्वाण भी ये सीटें खाली ही रखते आए। कांग्रेस ने अपने कोटे के महामंडलों व निगमों पर भी अपने किसी नेता की नियुक्ति नहीं की है। लोकसभा चुनाव में करारी हार का एक कारण इन पदों को खाली रखकर कार्यकर्ताओं को नाराज किया जाना भी बताया जा रहा है।

पढ़ें : महाराष्ट्र में हो सकती है कई कांग्रेसी मंत्रियों की छुट्टी

chat bot
आपका साथी