आप की साइट पर किरण की तौहीन

महिला की सुरक्षा का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) इसके लिए किस कदर बेपरवाह है, इसका उदारहण है आप की डोनेशन साइट। साइट पर देश की पहली महिला आइपीएस किरण बेदी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। 23 जनवरी के लगभग 10 बजे से आप दानकर्ताओं द्वारा चलाई गई यह मुहिम 26 जनवरी तक चलती रही। साइ

By Edited By: Publish:Sun, 02 Mar 2014 04:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 Mar 2014 04:01 PM (IST)
आप की साइट पर किरण की तौहीन

नोएडा [रचना वर्मा]। महिला की सुरक्षा का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) इसके लिए किस कदर बेपरवाह है, इसका उदारहण है आप की डोनेशन साइट। साइट पर देश की पहली महिला आइपीएस किरण बेदी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। 23 जनवरी के लगभग 10 बजे से आप दानकर्ताओं द्वारा चलाई गई यह मुहिम 26 जनवरी तक चलती रही। साइट पर बेदी के खिलाफ चलाई गई इस हेट मुहिम को अब भी देखा जा सकता है।

'आप' की वेबसाइट पर कुछ लोगों ने तो उनके बारे में इतनी अभद्र बातें लिखी हैं, जिनका जिक्र भी नहीं किया जा सकता। चेन्नई से एक डोनर ने बेदी के बारे में बहुत ही शर्मनाक और अपमानजनक टिप्पणी की है। इसकी डोनर रसीद संख्या एनई 206877 है। उसने आप को चंदा भले ही एक रुपये का दिया हो, पर लगता है उसने ऐसी ओछी हरकत के लिए ही आप को चंदा देने की साइट का इस्तेमाल किया है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के एक आदमी ने भी किरण बेदी के बारे में आपत्तिाजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उनकी डोनेशन रसीद संख्या एनई 206910 है। इस शख्स ने 'आप' को सौ रुपये का चंदा दिया है। मध्यप्रदेश देवास से एक शख्स का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं लेकिन किरण बेदी के लिए अपमानजनक बातें जरूर लिखी हैं। उसकी रसीद संख्या एनई 206636 है और उसने आप को 101 रुपये चंदे में दिए हैं। बेदी के लिए आपत्तिाजनक भाषा का इस्तेमाल करने की इस मुहिम में देश और विदेश के कई लोग शामिल हैं।

इसमें मध्यप्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश कश्मीर, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के अलावा विदेशी लोग शामिल हैं।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप कुमार पांडे का कहना है कि हजारों लोग आम आदमी पार्टी की साइट पर प्रतिदिन कमेंट करते हैं, इसे रोज चेक करना संभव नहीं है। किसी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक तरह से शाब्दिक हिंसा है और आप इसके पक्ष में नहीं है। ये खेद का विषय है कि आप के समर्थक इस तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं।

किरण बेदी और वीके सिंह को भाजपा से जोड़ने की कोशिश

मोदी के पक्ष में खुलकर सामने आई किरण बेदी

आप को वोट देने का मतलब कांग्रेस की मदद: किरण बेदी

chat bot
आपका साथी