विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी और वीके सिंह को भाजपा से जोड़ने की कोशिश

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 09:12 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Jan 2014 06:32 PM (GMT+05:30)

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्माण्यम स्वामी ने पूर्व आइपीएस अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्माण्यम स्वामी ने पूर्व आइपीएस अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को पार्टी से जोड़ने का प्रस्ताव पेश किया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर किरण बेदी की सकारात्मक टिप्पणी के बाद स्वामी ने ट्विटर पर लिखा कि पार्टी को किरण और वीके सिंह को पार्टी से जुड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

गौरतलब है कि अन्ना की अहम सदस्य किरण बेदी ने आज खुलकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री देश को एक स्थिर सरकार दे सकते हैं। बेदी ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर मोदी का पक्ष लिया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि वह चाहती हैं कि देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने। साथ ही किरण ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए जनता से पूछा है कि क्या वह उस पार्टी को चुनेंगे जो अभी सत्ता में है, जिसने पिछले 9 सालों में घोटाले पर घोटाले किए या फिर दूसरी राष्ट्रीय पार्टी को चुनें जिसका नेतृत्व एक प्रशासक कर रहा है और जो लगातार तीन बार गुजरात का मुख्यमंत्री बना है।

पढ़ें: भाजपा सासंद राजन सुशांत का पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर