विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सासंद राजन सुशांत का पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजन सुशांत ने पार्टी और लोकसभा से त्यागपत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजन सुशांत ने पार्टी और लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यालय सचिव को भेजा।

पढ़ें: 19 जनवरी को बीजेपी जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची

गौरतलब है कि कभी शांता कुमार के साथ रहे राजन सुशांत कई बार विधायक और प्रदेश में मंत्री रहे हैं। बतौर सांसद हमेशा सक्रिय रहने वाले राजन सुशांत का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ लंबे समय से राजनीतिक टकराव है जो अब भी जारी है। कुछ समय पहले तक वह यह एलान करते रहे हैं कि पार्टी कांगड़ा से उन्हें टिकट नहीं भी देगी तो भी वह चुनाव लड़ेंगे। अब जबकि भाजपा के कद्दावर नेता शांता कुमार ऐसे संकेत दे चुके हैं कि वह कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे तो राजन सुशांत के लिए पार्टी टिकट लगभग असंभव माना जा रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनने की इच्छा भी जताई थी लेकिन पुख्ता सूत्रों के अनुसार आप की स्थानीय समिति इसके विरुद्ध बताई गई थी।

राजन सुशांत ने ऐसे कोई संकेत अभी नहीं दिए हैं कि वे किसी दल में जा रहे हैं या उनका अगला कदम क्या होगा। इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने केवल इतना कहा, 'समय की यही मांग थी..देश के लिए त्याग किया है..घुट-घुट कर कब तक जीया जा सकता है'।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर