यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आप को वोट का मतलब कांग्रेस की मदद : किरण बेदी
टीम अन्ना की अहम सदस्य और पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक बार फिर खुलकर भाजपा का समर्थन किया ...और पढ़ें

हरिद्वार [जासं]। टीम अन्ना की अहम सदस्य और पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक बार फिर खुलकर भाजपा का समर्थन किया है। बेदी ने कहा कि भाजपा को वोट देना राष्ट्रहित में है। जबकि आम आदमी पार्टी [आप] को वोट देने का मतलब पिछले दरवाजे से कांग्रेस की मदद करना है।
सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचीं किरण ने संवाददाताओं से कहा कि देश में नए राजनीतिक दल आते रहते हैं। आप भी उनमें से एक है। कांग्रेस ऐसे दलों के सहारे पिछले दरवाजे से सत्ता में आ जाती है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कुशल प्रशासक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए गठबंधन मुक्त और स्थिर सरकार जरूरी है। बीते नौ साल में देश में सबसे अधिक बेइमानी हुई है। देश में दो ही राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा व कांग्रेस हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ही पार्टी लड़ सकती है और वह भाजपा है। हालांकि किरण बेदी ने अन्ना हजारे या स्वयं उनके भाजपा के लिए चुनाव में प्रचार की संभावनाओं को खारिज कर दिया।
कश्मीर में दब जाएगी 'झाड़ू' : फारुक अब्दुल्ला
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
