'राहुल गांधी केवल ट्विटर पर मौजूद, जहां-जहां भी प्रचार किया वहां भाजपा जीती'

भाजपा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी मौजूदगी केवल ट्विटर पर है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 12:03 PM (IST)
'राहुल गांधी केवल ट्विटर पर मौजूद, जहां-जहां भी प्रचार किया वहां भाजपा जीती'
'राहुल गांधी केवल ट्विटर पर मौजूद, जहां-जहां भी प्रचार किया वहां भाजपा जीती'

नई दिल्ली (पीटीआई)। भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने जहां-जहां भी प्रचार किया है वहां भाजपा जीती है और उनकी मौजूदगी केवल ट्विटर पर है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र और गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में विकास के लिए जनता की पसंद उनकी पार्टी रही है। जावड़ेकर ने गुजरात में कांग्रेस उपाध्यक्ष के प्रचार अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जहां वह गए, भाजपा जीती।

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी केवल ट्विटर पर हैं। उनकी राजनीति ट्वीटों तक सीमित है। अगर आपको जनसमर्थन है तो ट्वीट शक्ति के प्रतीक होते हैं, लेकिन ट्वीट के माध्यम से ही राजनीति करना राजनीतिक दिवालियापन है।'

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने गुजरात का तीन दिवसीय दौरे किया था जहां वह भाजपा के खिलाफ लगातार आक्रामक रूख अख्तियार किए हुए हैं।  राहुल गांधी ने सोमवार को ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात सरकार के दरवाजे सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए ही खुले हुए हैं। गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राहुल प्रसिद्ध संतराम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पदाधिकारियों और एक छोटी जनसभा से संवाद किया। राहुल ने कहा, 'मोदीजी और भाजपा धर्म की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन गुजरात सरकार के दरवाजे सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए ही खुले हैं। इस मंदिर की तरह उनके दरवाजे सभी के लिए नहीं खुले हैं।'

स्मृति इरानी ने लगाया यह आरोप

दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर रहे। तीनों नेताओं ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और राहुंल गांधी पर अमेठी के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया।

केंद्रीय वस्त्रोद्योग एवं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर जमीन पर कब्जा और किसानों से छल करने का आरोप लगाया। ईरानी ने 2014 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें यहां की जनता और कार्यकर्ताओं ने हिम्मत दी और एक रिश्ता बन गया। स्मृति ने कहा कि उनका कोई स्वार्थ नहीं है। हमने वादा किया था कि राहुल गांधी के पास भले न हो, लेकिन हम अमेठी को वक्त देंगे।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी राहुल के प्रभाव में अमेठी के विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। राहुल को घेरते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी को हमेशा वोट की नजर से देखा। अमेठी के इतिहास का एक पन्ना सभा स्थल को भी समर्पित है। 

यह भी पढ़ें: संघ की शाखा में महिलाओं पर टिप्पणी कर फंसे राहुल

यह भी पढ़ें: शाखा में कभी महिलाओं को हाफ पैंट पहन जाते देखा : राहुल गांधी

chat bot
आपका साथी