जमशेदपुर में भाजपाइयों ने आप कार्यकर्ताओं को पीटा

स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सोमवार को अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बाद में हंगामा करने वालों की जमकर पिटाई भी हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रेम कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता सांसद आवास पर

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 09:36 PM (IST)
जमशेदपुर में भाजपाइयों ने आप कार्यकर्ताओं को पीटा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सोमवार को अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बाद में हंगामा करने वालों की जमकर पिटाई भी हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है।

प्रेम कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता सांसद आवास पर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। ये ललित मोदी प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग करते हुए लगातार नारेबाजी किए जा रहे थे। सांसद आवास पर पहुंचे भाजपाइयों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, सांसद के पड़ोसी भी घर से निकल आए।

भाजपाइयों ने कहा कि उनकी जो मांगें हैं, उसका ज्ञापन दें या सांसद से मिलकर कह दें, लेकिन नारेबाजी ना करें। इसके बावजूद कार्यकर्ता नारे लगाते रहे। तब भाजपाइयों के साथ पड़ोसियों ने भी आप कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। हालांकि सांसद आवास पर पुलिस के जवान थे, लेकिन हंगामे की खबर के बाद बिष्टुपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल आ गया। इस बीच कदमा, सोनारी, साकची आदि क्षेत्र से भी भाजपा कार्यकर्ता जुटने लगे, तब तक आप कार्यकर्ता वहां से निकल गए। वे वहां से निकलकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।

chat bot
आपका साथी