Top News 2 March 2023: पूर्वोत्तर में खिला 'कमल', यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा US, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। जिनमें से दो राज्यों (त्रिपुरा और नगालैंड) में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 02 Mar 2023 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 02 Mar 2023 10:51 PM (IST)
Top News 2 March 2023: पूर्वोत्तर में खिला 'कमल', यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा US, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें
Top News 2 March 2023: पूर्वोत्तर में खिला 'कमल', पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुरुवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। जिनमें से दो राज्यों (त्रिपुरा और नगालैंड) में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने में सफल रही है, जबकि मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

1- जनता ने दिया भरपूर आशीर्वाद, PM Modi बोले- अब नॉर्थ ईस्ट नहीं है दिल्ली और दिल से दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार तीन राज्यों के नतीजों के घोषित होने के बाद भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर

2- त्रिपुरा-नगालैंड में एनडीए की सरकार, मेघालय में जोड़तोड़ की संभावना

पूर्वोत्तर की भूमि ने भाजपा को फिर संबल दिया है, जबकि कांग्रेस एवं वामदलों की संभावनाएं धीरे-धीरे पा‌र्श्व में जाती नजर आ रही हैं। आम चुनाव वाले तीन में से दो राज्यों त्रिपुरा एवं नगालैंड में भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत मिल गया है। मेघालय में कोई भी दल सरकार बनाने की न्यूनतम संख्या तक नहीं पहुंच पाया है। त्रिशंकु विधानसभा में एनपीपी को 26 सीटें मिली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

3- अमेरिकी-रूसी विदेश मंत्रियों की मुलाकात, ब्लिंकन बोले- यूक्रेन के समर्थन से पीछे नहीं हटेगा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की गुरुवार को नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से संक्षिप्त मुलाकात की। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद इन दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई इस पहली मुलाकात के दौरान ब्लिंकन ने साफ किया कि अमेरिका यूक्रेन की सहायता करने से पीछे नहीं हटेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

4- भारत और इटली ने द्विपक्षीय रिश्ते को दिया रणनीतिक दर्जा, मेलोनी ने PM Modi को बताया सबसे लोकप्रिय नेता

भारत और इटली ने अपने द्विपक्षीय रिश्ते का दर्जा बढ़ा कर रणनीतिक कर दिया है। गुरुवार को भारत के दौरे पर आइ इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में यह फैसला किया गया। पिछले वर्ष आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री बनी मेलोनी एशिया के दौरे पर पहली बार निकली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

5- WPL का जल्द होगा आगाज; स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर सहित विदशी खिलाड़ियों पर भी रहेंगी निगाहें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी पांच टीमों ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है। भारत में महिलाओं के लिए इस तरह के टूर्नामेंट की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। डब्ल्यूपीएल में भारत के साथ ही विदेश के भी कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

chat bot
आपका साथी