नीतीश कुमार का शक्ति परीक्षण, 132 के समर्थन का दावा;16 विधायकों पर नजरें

शक्ति परीक्षण के बाद नीतीश कैबिनेट में 13 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। इसमें जेडीयू कोटे से विजेंदर प्रसाद यादव, ललन सिंह, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, खुर्शीद अहमद शामिल हो सकते हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 28 Jul 2017 08:19 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jul 2017 12:20 PM (IST)
नीतीश कुमार का शक्ति परीक्षण, 132 के समर्थन का दावा;16 विधायकों पर नजरें
नीतीश कुमार का शक्ति परीक्षण, 132 के समर्थन का दावा;16 विधायकों पर नजरें

नई दिल्ली/पटना(जेएनएन)।बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की पहली परीक्षा अाज सुबह 11 बजे विस में होने वाले शक्ति परीक्षण में होगी। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद ही नीतीश की नई सरकार का विस्तार होगा। राजग ने बीती रात राज्यपाल त्रिपाठी के समक्ष 132 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थी।

इसमें जदयू 71, भाजपा 53, आरएलएसपी 2, लोजपा 2, हम 1 व 3 निर्दलीय शामिल हैं। वहीं 243 सदस्यीय बिहार विस में राजद के 80, कांग्रेस के 27 व भाकपा माले के 3 सदस्य हैं। शुक्रवार सुबह होने वाले शक्ति परीक्षण में जदयू के 5 मुस्लिम व 11 यादव परिवारों पर खास नजर रहेगी। माना जा रहा है कि ये नीतीश के फैसले से असंतुष्ट हैं।

बताया जा रहा है कि शक्ति परीक्षण के बाद नीतीश कैबिनेट में 13 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। इसमें जेडीयू कोटे से विजेंदर प्रसाद यादव, ललन सिंह, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, खुर्शीद अहमद अौर भाजपा कोटे से नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, रजनीश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रामप्रीत पासवान और जीतनराम मांझी मंत्री बन सकते हैं।

केरल जदयू अलग हुई

केरल की जदयू इकाई ने नीतीश द्वारा भाजपा से हाथ मिलाने का विरोध करते हुए खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। केरल इकाई के अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।
उधर, हाई कोर्ट पहुंची राजद
सबसे ब़़डे दल के नाते राजद को सरकार बनाने का मौका नहीं देने के खिलाफ गुरवार को पटना हाई कोर्ट में को दो अलग-अलग जनहित याचिका दायर की गई। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ तय करेगी कि याचिका को सुना जाए या नहीं।
लालू-राहुल को देंगे जवाब : नीतीश
शपथ के बाद नीतीश ने कहा, हमने जो भी फैसला किया है, वह बिहार की जनता के हित में है। इससे विकास व न्याय सुनिश्चित होगा। लालू यादव व राहुल गांधी द्वारा मुझ पर लगाए आरोप का उचित समय पर जवाब दिया जाएगा।
नीतीश के कफन में जेब नहीं झोला : लालू
जबर्दस्त सियासी वार से आहत राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि नीतीश भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस व कफन में जेब की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके कफन में जेब नहीं, झोला है। उन्हें विनाशकाले विपरीत बुद्धि हुई है। वह अंतिम बार सीएम बने हैं।
संसद में भाजपा का समर्थन : जदयू
जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी संसद के दोनों सदनों में भाजपा नीत राजग सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष के प्रति गंभीर है और न ही विपक्ष खेमे के प्रति। कांग्रेस पर भरोसा करना हमारी ब़़डी भूल थी।
नीतीश ने धोखा दिया : राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मैं पहले ही जान गया था कि महागठबंधन ज्यादा देर तक नहीं चल पाएगा। हिंदुस्तान की राजनीति की यही समस्या है कि राजनेता स्वार्थ के लिए कुछ भी कर जाते हैं। जो जनादेश मिला था, वह सांप्रदायिकता के खिलाफ था।

यह भी पढ़ेंः नीतीश और मोदी ने संभाली बिहार की बागडोर, आज विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे

chat bot
आपका साथी