'पं. राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद, 2019 में बनेंगे PM'

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी तय होने के बाद राहुल गांधी को बधाई संदेश देने के लिए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पोस्टर लग गए हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Tue, 05 Dec 2017 02:48 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2017 03:14 PM (IST)
'पं. राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद, 2019 में बनेंगे PM'
'पं. राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद, 2019 में बनेंगे PM'

 नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी तय होने के बाद पार्टी नेताओं ने उनको बधाई भी देना भी शुरू कर दिया है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर्स और बैनर लग गए हैं। इन बैनरों में कई पोस्टर ऐसे हैं जो बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

इनमें से एक पोस्टर में सभी भगवानों के आशीर्वाद देती हुई तस्वीर के साथ राहुल की फोटो लगाई गई है जिसमें लिखा गया है, 'पं. राहुल गांधी जी को सभी भगवानों ने दिया आशीर्वाद। राहुल को अध्यक्ष बनने की बधाई।' वहीं एक अन्य पोस्टर में राहुल की फोटो के साथ लिखा गया है, 'साल 2017- अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, साल 2019- भारत के प्रधानमंत्री।'

Banners seen outside Congress HQ in Delhi pic.twitter.com/x8cgxVf0YQ

— ANI (@ANI) December 5, 2017

इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। राहुल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर गए वहां मुखर्जी ने उनका खुले दिल से स्वागत किया। प्रणब ने राहुल को विजय के आशीर्वाद के रूप में टीका लगाया था। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने भी गले लगाकर राहुल को आशीर्वाद दिया।  राहुल के पर्चा भरने के दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन में राहुल के प्रस्तावक बने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें पार्टी का ‘डार्लिंग’ तक बता डाला। मनमोहन ने कहा था, ‘राहुल गांधी पार्टी के डार्लिंग हैं और वह हमारी पार्टी की महान परंपरा को आगे लेकर जाएंगे।’

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के धर्म को लेकर मामला गरमाया था। राहुल गांधी सोमनाथ दर्शन करने गए थे, वहां पर किसी ने गैर हिंदू वाले रजिस्टर में राहुल गांधी का नाम दर्ज कर दिया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। विरोधी दलों द्वारा मुद्दा बनाए जाने के बाद कांग्रेस की अोर सफाई दी गई। कांग्रेस नेताअों ने राहुल गांधी का एक पुरानी फोटो जारी किया, जिसमें वे जनेऊ पहने थे। पार्टी नेताअों ने बताया कि राहुल गांधी कश्मीरी ब्राह्मण हैं, हिन्दू रीति- रिवाज से उनकी बहन प्रियंका गांधी की शादी हुई अौर उनके पिता राजीव गांधी का अंतिम संस्कार भी हिंदू रीति-रिवाज से हुअा है।   

यह भी पढ़ें: महंगाई पर पीएम मोदी को घेरने के चक्कर में खुद घिरे राहुल, जानें- कहां हुई चूक]

यह भी पढ़ें: कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती,चेहरा बदलने से क्या कांग्रेस को मिलेगा फायदा

chat bot
आपका साथी