Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा, अपने घर 'मन्नत' पहुंचे

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल से आज रिहा हो गए हैं। आर्थर रोड जेल के अधिकारियों ने बताया कि रिहाई प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आर्थर रोड जेल बॉक्स को आज सुबह 5.30 बजे खोला गया था। आर्यन अपने घर मन्नत पहुंचे हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 02:14 PM (IST)
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा, अपने घर 'मन्नत' पहुंचे
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान आर्थर रोड जेल से रिहा, अपने घर 'मन्नत' पहुंचे

मुंबई, एएनआइ। Aryan Khan Drug Case: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सुबह करीब 11 बजे उन्हें रिहा किया गया। जेल के अधिकारियों को जमानत के कागजात भी मिल गए हैं। बता दें कि बीते दिन तय वक्त तक जेल प्रशासन के पास रिहाई के कागजात ना पहुंचने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सका था। रिहाई के कुछ समय बाद आर्यन अपने घर 'मन्नत' पहुंच गए हैं।

#WATCH Aryan Khan released from Mumbai's Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/gSH8awCMqo— ANI (@ANI) October 30, 2021

आज सुबह 5.30 बजे खोला गया आर्थर रोड जेल का बॉक्स 

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत पर रिहा किया किया है। आर्थर रोड जेल बॉक्स को आज सुबह 5.30 बजे खोला गया। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल के अधिकारियों को आज आर्यन खान के जमानत के कागजात भी मिल गए, जिसके बाद आज आर्यन को जेल से रिहा किया गया है।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रिहाई से पहले आर्थर रोड जेल के लिए बांद्रा में अपना घर (मन्नत) से निकल थे। जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। वहीं आर्थर रोड जेल के अधीक्षक नितिन वायचल ने कहा, 'हमें आर्यन खान की रिहाई का आदेश मिल गया है, जिसके आधार पर उनकी रिहाई हुई है।

गुरुवार को बाम्बे हाई कोर्ट से मिली थी जमानत

बता दें कि आर्यन को गुरुवार को ही बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बीते दिन तय वक्त तक जेल प्रशासन के पास रिहाई के कागजात ना पहुंचने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सका था। 

नियम के तहत किसी को भी जमानत मिलने पर शाम के साढ़े 5 बजे के पहले आर्थर रोड जेल के बाहर लगे बॉक्स में जमानत पत्र डालना होता है। जिसके कुछ देर बाद जेल से कैदी को रिहा कर दिया जाता है। अगर इस वक्त के बाद कागजात डालने पर अगले दिन जमानत पेटी खोली जाती है और कैदी को रिहा किया जाता है। हालांकि, आर्यन खान को गुरुवार को ही बाम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

अभिनेत्री जूही चावला बनी आर्यन खान की जमानती

बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला आर्यन खान की ओर से जमानती बनी हैं। उन्होंने ही कोर्ट में आर्यन की बेल से जुड़े कागजों पर साइन किए। जूही चावला ने आर्यन की जमानत के लिए कल ही एक लाख रुपये का बांड भर दिया था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी होने में ही देर हो चुकी थी। जेल अधिकारियों के अनुसार, शाम 5.30 बजे के बाद वे किसी की रिहाई का कोई कागज स्वीकार नहीं करते, जिसके चलते आर्यन के वकीलों की टीम की सारी कोशिशें बेकार हो गईं और आर्यन अपने घर (मन्नत) नहीं पहुंच सके।

गौरतलब है कि इस माह दो अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज पर हो रही पार्टी में आर्यन खान को मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीन से पांच अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से वह आर्थर रोड जेल में थे।

chat bot
आपका साथी