देश विरोधी हरकतों से नाराज पूर्व सैनिक लौटाएंगे डिग्री

देश की राजधानी दिल्ली के अंदर जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से बरसों बरस देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक भी नाराज हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 08:08 PM (IST)
देश विरोधी हरकतों से नाराज पूर्व सैनिक लौटाएंगे डिग्री

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के अंदर जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से बरसों बरस देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिक भी नाराज हैं। 54वीं एनडीए एकेडमी की ओर से जेएनयू कुलपति को भेजे गए एक पत्र में राष्ट्रविरोधी नारों और आयोजनों पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि वह इससे आहत हैं और अपनी डिग्री वापस करना चाहते हैं। वह ऐसे संस्थान का हिस्सा बने रहना नहीं चाहते हैं जहां ऐसी घटनाएं हो रही हों। हालांकि इस पत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं है कि वह कब डिग्री वापस करेंगे। उल्लेखनीय है कि एनडीए पास करने के बाद नए सैन्य अफसरों को जेएनयू से सम्बद्ध स्नातक की डिग्री दी जाती है।

1978 बैच का हिस्सा रहे ब्रिगेडियर राकेश छिब्बर की ओर से जेएनयू के कुलपति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वह और उनके साथ पढ़े कुछ पूर्व सैनिक आहत हैं। जेएनयू से उन्होंने साइंस और आ‌र्ट्स में डिग्री हासिल की थी। उन्हें अपने विश्वविद्यालय पर फक्र था। लेकिन जिस तरह अब वहां आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में अफजल गुरू दिवस मनाया जाने लगा है वह पूर्व सैनिकों के लिए सदमा है। उन्होंने सख्त लहजे में लिखा कि ऐसी स्थिति में हम ऐसे विश्वविद्यालय का हिस्सा बनकर नहीं रहना चाहेंगे जो देश विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन जाए।

chat bot
आपका साथी