किन्नौर में बचाव कार्य तेज, 187 लोग बचाए गए

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सोमवार को चुनावी दौरे से शिमला लौटते ही किन्नौर में प्राकृतिक आपदा पर सरकारी तंत्र ने भी रफ्तार पकड़ ली। आपदा प्रभावित किन्नौर में फंसे एक हजार से भी ज्यादा लोगों को अब तक निकाला जा चुका है। वहां फंसे सभी सैलानियों को हेलीकाप्टर की मदद से उन

By Edited By: Publish:Tue, 25 Jun 2013 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2013 04:33 AM (IST)
किन्नौर में बचाव कार्य तेज, 187 लोग बचाए गए

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सोमवार को चुनावी दौरे से शिमला लौटते ही किन्नौर में प्राकृतिक आपदा पर सरकारी तंत्र ने भी रफ्तार पकड़ ली। आपदा प्रभावित किन्नौर में फंसे एक हजार से भी ज्यादा लोगों को अब तक निकाला जा चुका है। वहां फंसे सभी सैलानियों को हेलीकाप्टर की मदद से उनके गंतव्य तक भिजवा दिया गया है। अब स्थानीय लोग ही शेष रह गए हैं जिन्हें निकालने का क्रम जारी है।

प्रशासन ने सोमवार को नाको, पूह, सांगला व अन्य क्षेत्रों से 187 लोगों को निकाला। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित किन्नौर जिले को लेकर सोमवार को सचिवालय मुख्यालय में समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि एक हेलीकाप्टर रिकांगपियो व अन्य तीन रामपुर में रखे जाएं। उन्होंने बचाव कार्य में वृद्ध, बीमार व बच्चों को तरजीह देने को कहा। रामपुर-रिकांगपियो मार्ग को भारी यातायात को बहाल कर दिया गया है। बाकी बंद मार्गो को दो-एक दिन में खोल दिया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि किन्नौर में फंसे अधिकांश लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बहुत कम लोग प्रभावित क्षेत्रों में शेष रह गए हैं जिन्हें निकालने के लिए हेलीकाप्टर की सेवाएं ली जा रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी