किसान संगठनों के साथ 3 दिसंबर को बैठक करेंगे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

षि बिल को जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पहल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सात किसान संगठनों की 3 दिसंबर को अगले चरण की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। पहली बैठक 3 नवंबर को हुई थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:15 PM (IST)
किसान संगठनों के साथ 3 दिसंबर को बैठक करेंगे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की फाइल फोटो।

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। कृषि बिल को जारी प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पहल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सात किसान संगठनों की 3 दिसंबर को अगले चरण की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। पहली बैठक 3 नवंबर को हुई थी। गौरतलब है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 3 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पंजाब के किसानों के साथ बैठक की थी।

Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar invites Farmer Unions for next round of talks on 3rd December. (File Photo)

The first meeting was held on 13th November. pic.twitter.com/T3r76a9bzr

— ANI (@ANI) November 24, 2020

बैठक से पहले पीयूष गोयल ने कहा था कि हम किसानों से खुले दिल से बात करेंगे और उनकी शंकाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। हम आशा करते हैं कि वे जल्द ही अपने काम पर लौटेंगे और त्योहार के सीजन को मनाएंगे। हालांकि बैठक में किसान संगठनों के साथ बैठक असफल रही थी। 

पंजाब के किसान सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कानूनों के खिलाफ 'रेल-रोको' विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब में विरोध प्रदर्शनों के बीच रेल मंत्रालय ने माल रेलवे सेवाओं को निलंबित कर दिया। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने 4 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक 'धरना' दिया  था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार 'सौतेली मां' की तरह व्यवहार कर रही है। सोमवार, 23 नवबंर को करीब 61 दिनों बाद पंजाब में रेल सेवाएं शुरू हो सकी हैं। 

chat bot
आपका साथी