कांग्रेस काल के सभी पर्यावरण प्रोजेक्ट की हो समीक्षा : जेटली

पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खुलासे से उत्साहित भाजपा ने यूपीए के कार्यकाल में पर्यावरण मामलों की समीक्षा की मांग कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब यह स्थापित हो गया है कि यूपीए काल में कंपनियों से साठगांठ करके सरकार चल रही थी।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 07:55 PM (IST)
कांग्रेस काल के सभी पर्यावरण प्रोजेक्ट की हो समीक्षा : जेटली

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खुलासे से उत्साहित भाजपा ने यूपीए के कार्यकाल में पर्यावरण मामलों की समीक्षा की मांग कर दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब यह स्थापित हो गया है कि यूपीए काल में कंपनियों से साठगांठ करके सरकार चल रही थी। प्रोजेक्ट को मंजूरी कानूनी आधार पर नहीं बल्कि कुछ नेताओं की पसंद-नापसंद पर मिलती थी। लिहाजा उन सभी मामलों की समीक्षा होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव के वक्त भाजपा नेताओं ने 'जयंती टैक्स' का आरोप लगाया था। अब जबकि खुद जयंती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप मढ़ दिया है तो भाजपा नेता उत्साहित हैं। दिल्ली चुनाव के बीच हुए इस खुलासे ने कांग्रेस को कठघरे में घेरने का नया हथियार भी दे दिया है। खासबात यह है कि इसमें कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व घेरे में है। भाजपा इन मुद्दों को चुनावी मैदान में उठाने से भी नहीं चूकेगी।

राहुल पर लगे नटराजन के आरोपों को कांग्रेस ने बताया निराधार

जेटली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब तक जिसे अफवाह बताया जा रहा था अब वह आरोप सिद्ध हो गया है। कांग्रेस सरकार भेदभाव से ग्रसित होकर काम करती थी जिसमें कुछ लोगों को विशेष तौर पर अवार्ड दिया जाता था तो कुछ लोगों को जानबूझ कर प्रताडि़त किया जाता था।

बजट में राहत के लिए जेटली से मिलेंगे उद्योगपति

धीरे-धीरे सभी सब्सिडी को तर्कसंगत करने की जरूरत

फैसले कानून के आधार पर नहीं नेताओं की मर्जी से होते थे। यही कारण था कि देश की स्थिति बदतर हो गई थी। जेटली ने कहा कि अब जब सब कुछ सामने है तो उन मामलों की समीक्षा होनी चाहिए जिसे उस वक्त मंजूरी मिली थी या जिसे नकारा गया था।

पढ़ेंः निवेशकों पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाएगी सरकारः जेटली

पढ़ेंः दिल्ली चुनाव में मुद्दा बन सकते हैं ओबामा

chat bot
आपका साथी