बेटियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना और साल 2012 को बिटिया वर्ष घोषित करने के बाद सरकार ने अब लड़कियों को पोस्ट ग्रेजुएट [पीजी] तक की पढ़ाई मुफ्त करने का फैसला लिया है। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की 39वीं बैठक में इस पर सहमति बनी।

By Edited By: Publish:Wed, 01 Feb 2012 08:52 AM (IST) Updated:Wed, 01 Feb 2012 04:27 PM (IST)
बेटियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा

रांची [जागरण ब्यूरो]। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना और साल 2012 को बिटिया वर्ष घोषित करने के बाद सरकार ने अब लड़कियों को पोस्ट ग्रेजुएट [पीजी] तक की पढ़ाई मुफ्त करने का फैसला लिया है। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की 39वीं बैठक में इस पर सहमति बनी। सरकार छात्राओं की पढ़ाई का पंजीयन शुल्क, परीक्षा शुल्क राजकीय कोष से झारखंड अधिविद्य परिषद या संबंधित विश्वविद्यालय में जमा कराएगी। स्थापना अनुमति प्राप्त स्कूलों की छात्राओं को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। तमाम वर्गो की छात्राएं इस सुविधा की जद में आएंगी। कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने बताया कि साल 2012 को राज्य सरकार ने बिटिया वर्ष घोषित किया है। बालिकाओं के जीवन स्तर को उठाने के लिए सरकार ने कई कार्यक्त्रम शुरू किए हैं। पीजी तक की मुफ्त शिक्षा भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2011 से लागू लक्ष्मी लाडली योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार डाक विभाग के साथ एमओयू करेगी। एमओयू के प्रारूप को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी