गुजरात में बंदूक की नोंक पर 20 किलो सोने की लूट

मंगलवार को राजकोट से अहमदाबाद की ओर आर रही आंगड़िया पीढ़ी की जीप लूटकर अज्ञात शख्स फरार हो गए हैं।

By anand rajEdited By: Publish:Wed, 15 Jun 2016 04:16 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jun 2016 04:58 AM (IST)
गुजरात में बंदूक की नोंक पर 20 किलो सोने की लूट

अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर आंगड़िया पीढ़ी लुटेरों के निशाने पर है। मंगलवार को राजकोट से अहमदाबाद की ओर आर रही आंगड़िया पीढ़ी की जीप लूटकर अज्ञात शख्स फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक तय नहीं हो पाया है कि लूट कितने करोड़ की हुई है। ऐसा माना जा रहा जीप अलग-अलग कुल 20 किलो सोना का पार्सल रखा गया था।
सूत्रों के मुताबिक, राजकोट से अलग-अलग आंगड़िया पीढ़ी का सोना जीप में अहमदाबाद बाद लाया जा रहा था। सुरेन्द्रनगर के सायला के पास कुछ शख्सों ने बंदूक की नोंक जीप को रुका दिया। इसके बाद जीप के ड्राइवर और आगड़िया कर्मचारी को नीचे उतारकर जीप लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही सायला पुलिस का काफिला आ पहुंचा।

ये भी पढ़ेंः हुजूर, सुन लो अपील, 92 में मत भेजो जेल


पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीप कानपरा गांव की सीमा पर से मिली है। उसमें से आंग़िया के पार्सल नहीं है। हालांकि पुलिस ने कितने करोड़ की लूट हुई है इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जीप में कुल 20 किलो सोना था। पुलिस मीडिया को दूर रख इस घटना की छानबीन कर रही है।
गौरतबल है कि पिछले एक हफ्ते में राज्य में आंगड़िया पीढ़ी के कर्मचारियों को लूटने की कुल 10 घटनाएं हो चुकी हैं। गत पांच जून के दिन बगोदरा हाइवे पर मुंबई की पवार और अहमदाबाद की गैंग ने मिलकर आंगड़िया पीढ़ी के ट्रक में ले जाए जा रहे पांच करोड़ रुपए के सोने की लूट कर फरार हो गए थे।
पुलिस ने घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मुंबई के पवार के चार शागिर्दों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी