UPSC CSE 2021: परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एप्लीकेशन विंडो खुली, ऐसे करें अप्लाई

UPSC CSE 2021 यूपीएससी ने परीक्षा केंद्र बदलने से संबंधित नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर हाल ही में जारी किया था। इसमें कहा गया था कि परीक्षा केंद्र बदलने की प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जानी है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 07:09 PM (IST)
UPSC CSE 2021: परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एप्लीकेशन विंडो खुली, ऐसे करें अप्लाई
ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं एग्जाम सेंटर बदलने के लिए अप्लाई

UPSC CSE 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एप्लीकेशन विंडो ओपन कर दिया है। जो उम्मीदवार, अपने परीक्षा केंद्र का संशोधित विकल्प सबमिट करना चाहते हैं, वे यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल, upsconline.nic.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो 19 जुलाई, 2021 को शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।

इन स्टेप से करें परीक्षा केंद्र में बदलाव

परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ऑनलाइन निवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां सेंटर चेंज करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब दिए गए निर्देर्शों को पढ़ कर आगे बढ़ें। इसके बाद, उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और कैप्चा भर कर कंटिन्यू पर क्लिक करें। अब आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

बता दें कि यूपीएससी ने परीक्षा केंद्र बदलने से संबंधित नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर हाल ही में जारी किया था। इसमें कहा गया था कि परीक्षा केंद्र बदलने की प्रक्रिया दो फेज में पूरी की जाएगी। उम्मीदवार, पहले फेज में 12 जुलाई से 19 जुलाई, 2021 तक और दूसरे फेज में 26 जुलाई से 30 जुलाई, 2021 तक परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए 4 मार्च, 2021 को अधिसूचना जारी की थी। सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (IFS) की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च से ही प्रारंभ की गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 24 मार्च, 2021 थी। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 27 जून, 2021 को किया जाना था। हालांकि, बाद में परीक्षा की तिथि में बदलाव करते हुए इसे 10 अक्टूबर, 2021 को निर्धारित कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी