UP BEd Toppers 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने किया टॉप, ये रही टॉपर्स लिस्ट

UP BEd Toppers 2022 उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के नतीजों की घोषणा आज 5 अगस्त 2022 को कर दी गई है और इसके साथ जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रयागराज से तीन उम्मीदवारों को पहले तीन स्थानों पर जगह मिली है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 02:30 PM (IST)
UP BEd Toppers 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने किया टॉप, ये रही टॉपर्स लिस्ट
यूपी बीएड रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upbed2022.in पर एक्टिव किया गया और टॉपर्स लिस्ट जारी की गई।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP BEd Toppers 2022: द्वारा उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के परिणामों की घोषणा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही आज, 5 अगस्त 2022 को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली द्वारा कर दी गई है। इसके साथ ही, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के परिणाम देखने के लिए लिंक का आधिकारिक वेबसाइट, upbed2022.in पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से जान सकते हैं। इसके साथ ही, एमजेपीआरयू द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 को लेकर साझा की गई जानकारी के अनुसार इस साल की परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने टॉप किया है, उन्हें 359.666 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें - UP BEd Entrance Result 2022: यूपी बीएड के नतीजे घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम, रागिनी यादव ने किया टॉप

UP BEd Toppers 2022 List: यूपी बीएड एंट्रेंस टॉपर्स लिस्ट

इसी प्रकार, एमजेपीआरयू की विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर प्रयागराज की ही नीतू देवी 358 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर भी प्रयागराज के ही अभय कुमार गुप्ता हैं, उन्हें 249.333 अंक मिले हैं।

पहला स्थान – प्रयागराज की रागिनी यादव - 359.666 अंक दूसरा स्थान – प्रयागराज की नीतू देवी - 358 अंक तीसरा स्थान – प्रयागराज के अभय कुमार गुप्ता - 349.333 अंक चौथा स्थान – आगरा के विश्वेंद्र शिंह - 348 अंक पाचवां स्थान – वाराणसी की राधा पटेल - 346.66 अंक छठवां स्थान – अलीगढ़ की पूजा रानी - 346.33 अंक सातवां स्थान - वाराणसी की नन्दनी पटेल - 344 अंक आठवां स्थान - आगरा की संजीदा मालिक - 342 अंक नौवां स्थान - जौनपुर के परमानंद नागर - 341.33 अंक दसवां स्थान - अलीगढ़ के पवन कुमार पुत्र - 341.33 अंक

यह भी पढ़ें - UP BEd Result 2022 घोषित, सभी लिंक हो गए एक्टिव, ये स्टेप फॉलो करके देख सकेंगे परिणाम

बता दें कि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए प्रदेश के 75 जिलों में कुल 1542 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा के लिए 6.67 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई थी, जिसमें पहले शिफ्ट में 6.15 लाख और दूसरे में 6.15 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा 6.15 लाख परीक्षार्थियों के यूपी बीएड रिजल्ट 2022 घोषित करते हुए यूपी बीएड टॉपर 2022 लिस्ट जारी की गई।

chat bot
आपका साथी