विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP BEd Result 2022 घोषित, सभी लिंक हो गए एक्टिव, ये स्टेप फॉलो करके देख सकेंगे परिणाम

By Mohammad Aqib KhanEdited By:
Published: Thu, 04 Aug 2022 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 12:14 PM (IST)

UP BEd Result 2022 बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही ...और पढ़ें

UP BEd Result 2022: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम ये स्टेप फॉलो कर देख सकेंगे : जागरण
UP BEd Result 2022: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम ये स्टेप फॉलो कर देख सकेंगे : जागरण

जागरण संवाददाता, बरेली।  UP BEd Result 2022: शासन की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Exam 2022) की जिम्मेदारी इस बार महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (Rohilkhand University) को दी गई थी। शासन की ओर से विश्वविद्यालय (Rohilkhand University) को दिए गए शेड्यूल के तहत आवेदन लेने से लेकर प्रश्न पत्र डाउनलोड व शांतिपूर्ण निष्पक्ष परीक्षा कराई गई।

विश्वविद्यालय (Rohilkhand University) पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक ही पांच अगस्त को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट https://www.mjpru.ac.in पर देखा जा सकता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी करने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यही नहीं परिणाम जारी होने के बाद काउंसिलिंग की तैयारियों का भी एजेंसी ने प्रस्तुतीकरण देना शुरू कर दिया है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd Exam 2022) छह जुलाई को हुई थी। परीक्षा में 6,64,643 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें से केवल 6,15,787 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे।

विश्वविद्यालय (Rohilkhand University) की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जारी शेड्यूल में प्रवेश परीक्षा परिणाम की संभावित तारीख पांच अगस्त तय है। रुविवि के राज्य समंवयक प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि शासन की ओर से दिए गए शेड्यूल के तहत ही सभी कार्य किए जा रहे हैं। परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की साइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को राजेंद्र नगर स्थित देव पार्क में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर इकाई द्वारा किया गया। संगठन मंत्री अमित भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष जीवन का आधार होता है, इसका मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।

वृक्षों से हमें बड़ी मात्रा में आक्सीजन मिलती है जो मानव के लिए उपयोगी है। प्रदेश सह संयोजक हर्ष अग्रवाल ने बताया कि हमारे भारत देश में जहां पौधारोपण किया जाता है वहीं उन्हें पूजा भी जाता है। कई ऐसे वृक्ष है जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है और साथ ही धर्म शास्त्रों में सभी तरह से वृक्ष प्रकृति के सभी तत्वों की विवेचना करते हैं।

महानगर सह मंत्री श्रेयांश बाजपेई ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने बरेली महानगर में 40,000 पौधारोपण का लक्ष्य है। इन सभी पौधों के वृक्षमित्र भी बनाए जायेंगे जो पौधों का ख्याल रखेंगे। इस दौरान आदित्य शुक्ला, नगर मंत्री सक्षम प्रताप सिंह, नैनी पाल, वैशाली, अंजली, मुस्कान, नैंशी, प्राची, शिमोन मार्टिन आदि रहे।