NVS Answer Key 2022: नवोदय विद्यालय TGT व अन्य शिक्षक परीक्षा के आंसर-की जारी, 10 दिसंबर तक कराएं आपत्ति दर्ज

NVS Answer Key 2022 नवोदय विद्यालय समिति ने 28 से 30 नवंबर तक आयोजित किए गए टीजीटी व मिसलिनियस कटेगरी टीचर पदों की सीबीटी के लिए प्रोविजिनल आंसर-की बुधवार 7 दिसंबर को जारी किए। उम्मीदवार इन पर अपनी आपत्तियां 10 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2022 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2022 04:31 PM (IST)
NVS Answer Key 2022: नवोदय विद्यालय TGT व अन्य शिक्षक परीक्षा के आंसर-की जारी, 10 दिसंबर तक कराएं आपत्ति दर्ज
एनवीएस आंसर-की 2022 डाउनलोड व आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर एक्टिव है।

एजुकेशन डेस्क। NVS Answer Key 2022: नवोदय विद्यालय पीजीटी और मिसलिनियस कटेगरी टीचर भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने देश भर के विभिन्न राज्यों में संचालित किए जा रहे नवोदय विद्यालयों में सीधी भर्ती अभियान 2022-23 और विशेष भर्ती अभियान 2022-23 के अंतर्गत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और मिसलिनियस कटेगरी टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए हैं। समिति द्वारा बुधवार, 7 दिसंबर 2022 को जारी नोटिस के अनुसार पीजीटी व अन्य टीचर सीबीटी के लिए अनौपचारिक आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।

यह भी पढ़ें - SSC CHSL Notification 2022: 4500 रिक्तियों के साथ जारी हुआ सीएचएसएल परीक्षा का नोटिफिकेशन, आवेदन 4 जनवरी तक

NVS Answer Key 2022: एनवीएस आंसर-की पर 10 दिसंबर तक कराए आपत्ति दर्ज

नवोदय विद्यालय समिति ने टीजीटी और अन्य टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। ऐसे में जो जिन उम्मीदवारों को एनवीएस द्वारा जारी आंसर-की पर कोई आपत्ति है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनवीएस ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये की दर से शुल्क लिए जाने की घोषणा की है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। उम्मीदवार अपनी आपत्तियां निर्धारित आखिरी तारीख यानि 10 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं।

एनवीएस आंसर-की 2022 डाउनलोड करने व आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक

यह भी पढ़ें - Teacher Recruitment 2022: यहां टीचर के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आयु सीमा समेत अन्य डिटेल

बता दें कि एनवीएस ने टीजीटी और मिसलिनियस कटेगरी टीचर पदों के लिए सीबीटी का आयोजन 28 से 30 नवंबर 2022 तक किया था।

chat bot
आपका साथी