International Women's Day 2021: शिक्षा मंत्री का स्कूली छात्राओं के साथ लाइव इंटरैक्शन, पढ़ें डिटेल

International Womens Day 2021 केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राओं के साथ बातचीत की। शिक्षा मंत्री केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कॉमिक्स भी जारी की।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 11:06 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 12:18 PM (IST)
International Women's Day 2021: शिक्षा मंत्री का स्कूली छात्राओं के साथ लाइव इंटरैक्शन, पढ़ें डिटेल
लाइव इंटरैक्शन आज सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था।

International Women's Day 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' आज 8 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राओं के साथ बातचीत की। शिक्षा मंत्री केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कॉमिक्स भी जारी की। लाइव इंटरैक्शन आज सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाइव इंटरैक्शन को शिक्षा मंत्री के ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेशन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूलों की छात्राओं के साथ बातचीत और सीबीएसई की कॉमिक्स जारी करेंगे। इस इवेंट को मेरे ट्विटर और फेसबुक पेज पर लाइव देखें। इस सेशन के बाद, शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे वूमेन इन लीडरशिप: अचीविंग ऐन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड विषय पर विश्वविद्यालयों की महिला कुलपतियों और कॉलेजों की महिला प्राचार्यों से बात करेंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने अलग से ट्वीट करके जानकारी साझा की ।

यह भी पढ़ें - International Women's Day 2021: महिला दिवस पर जानें सरकारी नौकरियां जो हैं फीमेल कैंडीडेट्स के लिए बेस्ट, आवेदन इसी माह में

हर वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना, महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के पीछे एक कारण विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। इसे पहली बार थीम के साथ वर्ष 1996 में मनाया गया था। उस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने थीम रखी थी, 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन का भी प्रतीक है और इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें - NTPC Recruitment 2021: महिला दिवस पर विशेष भर्ती अभियान की घोषणा, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

chat bot
आपका साथी