GSSSB Clerk Recruitment Exam Paper leak 2019: परीक्षा हुई लीक, प्रधानाचार्य सहित 6 प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

GSSSB Clerk Recruitment Exam Paper leak 2019राज्य सरकार ने 16 नवंबर 2019 को परीक्षा रद करने का एलान किया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 26 Dec 2019 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 26 Dec 2019 03:47 PM (IST)
GSSSB Clerk Recruitment Exam Paper leak 2019: परीक्षा हुई लीक, प्रधानाचार्य सहित  6 प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
GSSSB Clerk Recruitment Exam Paper leak 2019: परीक्षा हुई लीक, प्रधानाचार्य सहित 6 प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Gujarat Subordinate Service Selection Board) ने कई पदों के लिए 17 नवंबर 2019 को परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते राज्य सरकार ने 16 नवंबर 2019 को परीक्षा रद करने का एलान किया। दरअसल, परीक्षा पेपर लीक होने पर एक स्कूल की प्रधानाचार्य सहित 6 प्रशासनिक अधिकारियों को पेपर लीक संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इस स्कूल में होनी थी परीक्षा

बता दें कि गुजरात में स्थित एमएस स्कूल में यह परीक्षा होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रश्न पत्र के बंडल की सील को खोलने का शक है। इस आधार पर स्कूल प्रधानाचार्य विजयसिंह वाघेला को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार इस पेपर लीक के मुख्य आरोपित प्रवीण गढ़वी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में दूसरे आरोपित ने पेपर के बंडल को खोल कर प्रश्न पत्र की फोटो खींची, लेकिन ठीक से वापस बंडल में नहीं रख पाए। जिससे इस पूरे मामले की तफ्तीश की गई। 

गिरफ्तार आरोपित की हुई पहचान

बता दें कि एमएस स्कूल में परीक्षा होनी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान मोहम्मद फारूक अब्दुल कुरैशी, फखरुद्दीन, दीपक जोशी, लखविंदर सिंह औॅर रामभाई गोधावी के नाम से की पहचान की गई है। सभी के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित लखविंदर हैं कांग्रेस के सदस्य

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गए आरोपित में लखविंदर सिंह कांग्रेस पार्टी के सदस्य है। इसके अलावा दूसरा अभियुक्त शहजाद खान पठान के संबंधी है। बता दें कि शहजाद खान पठान को हाल ही में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार गिया गया था।

chat bot
आपका साथी