GATE Result 2023: घोषित हुए गेट परीक्षा के परिणाम, सफल होने पर अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर जताई खुशी

GATE Result 2023 इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने फरवरी में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 परीक्षा आयोजित की थी। आज नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। गेट स्कोरकार्ड 2023 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 16 Mar 2023 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 16 Mar 2023 05:08 PM (IST)
GATE Result 2023: घोषित हुए गेट परीक्षा के परिणाम, सफल होने पर अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर जताई खुशी
GATE Result 2023: गेट रिजल्ट आज इस वक्त तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित हो जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। GATE Result 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परिणाम 2023 आज 16 मार्च, 2023 को रिलीज कर दिया है। परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों ने ट्वीटर पर इसकी खुशी जताई है।हालांकि कुछ स्टूडेंट्स सर्वर पर बढ़े लोड को सॉल्व करने के लि भी कह रहे हैं। 

गेट 2023 रिजल्ट लिंक

#GATE2023

My result is showing guys

I have just qualified.

Thank God

— Chauhan ISHU (@CHAUHANishu1) March 16, 2023

Finally getting NIT in 2nd attemt with 69 Marks. I can't describe how happy I'm right now.#GATE2023

— Pritam kumar (@Kingmaker_Teju) March 16, 2023


Logged in, still no result 😬 #GATE2023— Nitish Kashyap (@NitishKash) March 16, 2023

परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर आज नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर की गई है। परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को गेट लॉगिन पोर्टल पर पंजीकरण आईडी/ईमेल एड्रेस/नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद नतीजे मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

फाइनल आंसर-की पर ये है अपडेट

GATE की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो ओपन की गई थी। उम्मीदवारों को इसके लिए 25 फरवरी, 2023 तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर-की परिणामों के साथ रिलीज होने की उम्मीद है। गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड 2023 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

GATE 2023 Result: गेट रिजल्ट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, परीक्षा पत्र का नाम, परीक्षा स्कोर, ऑल इंडिया रैंक,प्रत्येक पेपर के लिए योग्यता अंक। 

How to check GATE result 2023: गेट रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

गेट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाना होगा। अब गेट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। अब नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। गेट परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए GATE परिणाम का प्रिंटआउट लें।

ये हैं पिछले साल के टॉपर

निखिल कुमार साहा, मैकेनिकल स्ट्रीम- AIR 1 रैंक

गौरव कुमार, इलेक्ट्रिकल, AIR 1 रैंक

अभिनव गर्ग, कंप्यूटर साइंस- AIR 1 रैंक

सौरभ पटेल, प्रोडक्शन- AIR 1 रैंक

सिद्धार्थ सभरवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन-AIR 1 रैंक

chat bot
आपका साथी