UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड व निर्देश जारी, इन 5 लिंक से 37 लाख उम्मीदवार करें डाउनलोड

Download UPSSSC PET Admit Card 2022 इस माह में 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले यूपीपीईटी 2022 के लिए आवेदन किए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए पांच लिंक एक्टिव किए गए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 08:27 AM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2022 07:54 AM (IST)
UPSSSC PET Admit Card: यूपी पीईटी एडमिट कार्ड व निर्देश जारी, इन 5 लिंक से 37 लाख उम्मीदवार करें डाउनलोड
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव किए गए।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Download UPSSSC PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा के आयोजन से 15 दिन पहले यानि 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जारी कर दिए। इसके साथ ही आयोग ने परीक्षा के लिए आवेदन किए 37.63 लाख उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए 5 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव किए हैं। उम्मीदवार इन लिंक में से किसी एक पर भी क्लिक करके और नये पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म-तिथि, आदि के विवरण भरकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही, UPSSSC ने UP PET 2022 सिलेबस को पहले ही अधिसूचना में जारी किया था। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से यूपी पीईटी सिलेबस 2022 पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक-1 UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक-2

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक-3

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक-4

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक-5

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022 Syllabus: यूपी पीईटी में इन विषयों से पूछे जाएंगे इतने प्रश्न, सिलेबस PDF ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी में 80 से अधिक स्कोर करने के लिए आखिरी 10 दिनों में अपनाएं ये टिप्स

UPSSSC PET Admit Card: पीईटी एडमिट कार्ड के साथ-साथ परीक्षा निर्देश भी जारी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन किए 37 लाख उम्मीदवारों के लिए यूपी पीईटी 2022 को लेकर जरूरी परीक्षा निर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवार इन निर्देशों को यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 पर देख सकेंगे। साथ ही, इन निर्देशों को कैंडीडेट्स को परीक्षा के दौरान पालन करना सुनिश्चित करना होगा।

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी 15/16 अक्टूबर को, 37 लाख उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड इस तारीख से

UPSSSC PET Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड पीईटी डेट 15, 16 अक्टूबर तक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को परीक्षा की निर्धारित तारीख यानि 15 और 16 अक्टूबर तक एक्टिव रखेगा। ऐसे में उम्मीदवार यदि किसी तकनीकी समस्या के चलते यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो वे कुछ समय के बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन निर्धारित तारीखों पर दो-दो घंटों की दो पालियों में किया जाना है, जो कि सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे शुरू होनी है।

chat bot
आपका साथी