विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश पीईटी 15/16 अक्टूबर को, 37 लाख उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड इस तारीख से

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 10:52 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 11:06 AM (IST)

UPSSSC PET 2022 यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन पीईटी 2022 ...और पढ़ें

यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर इस तिथि से।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर इस तिथि से।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी 2022 की तैयारी में जुटे 37.63 लाख उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार के चयन हेतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 का आयोजन इस रविवार, 18 सितंबर 2022 को नहीं बल्कि अगले माह के दौरान 15 एवं 16 अक्टूबर को किया जाएगा। इस सम्बन्धित आधिकारिक सूचना आयोग द्वारा 6 अगस्त 2022 को ही आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर जारी गई थी, जिसे उम्मीदवार इस लिंक से देख सकते हैं।

UPSSSC PET 2022 तिथि संशोधन नोटिस लिंक

UPSSSC PET 2022: एडमिट कार्ड पर आधिकारिक सूचना

हालांकि, यूपीएसएसएसी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किए 37.63 लाख उम्मीदवारों के इसमें सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथि अपने नोटिस में जारी नहीं की है। इस सम्बन्ध में आयोग के नोटिस के मुताबिक, “प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र निर्गत किए जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से पृथक से यथासमय सूचित किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें - UPSSSC PET 2022: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए बंपर आवेदन, आयोग ने पीईटी कराने के लिए बनाया नया प्लान

UPSSSC PET 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड की संभावित तारीख

ऐसे में जबकि आयोग की तरफ से यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जारी नहीं की गई है, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर आधिकारिक सूचना के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें। दूसरी तरफ, यदि पिछले वर्ष के परिप्रेक्ष्य में देखें में यूपीएसएसएससी द्वारा पीईटी एडमिट कार्ड घोषित परीक्षा तारीख (15/16 अक्टूबर) से एक सप्ताह पहले यानि 8 अक्टूबर 2022 को जारी किया जा सकता है। बता दें वर्ष 2021 से शुरू की गई इस वार्षिक परीक्षा की घोषित तारीख 24 अगस्त थी और एडमिट कार्ड 17 अगस्त को जारी किए गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।