विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2022: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए बंपर आवेदन, आयोग ने पीईटी कराने के लिए बनाया नया प्लान

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Mon, 01 Aug 2022 07:56 PM (IST)

UPSSSC PET 2022 Exam Date यूपीएसएसएससी ने अभी तक पीईटी 2022 की परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की है लेकिन ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2022 Exam Date: पीईटी 2022 के लिए 37.29 लाख आवेदन।
UPSSSC PET 2022 Exam Date: पीईटी 2022 के लिए 37.29 लाख आवेदन।

UPSSSC PET 2022 Exam Date: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 के लिए 37,29,037 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए आवेदनों ने आयोग के लिए पीईटी 2022 के आयोजन की चुनौती बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार की समूह 'ग' की सेवाओं में भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अपनाई गई द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के पहले चरण में पीईटी 2022 का आयोजन किया जाना है। परीक्षा के लिए आयोग ने 31 जुलाई परीक्षा शुल्क और आवेदन आनलाइन जमा करने की अंतिम तारीख निर्धारित की थी।

अंतिम समय सीमा बीतने तक पीईटी 2022 के लिए 47,68,872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 37,34,446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए शुल्क भी जमा कर दिया है। परीक्षा शुल्क जमा करने वाले 37,29,037 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से आवेदन भी जमा कर दिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभी तक पीईटी 2022 की परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की है लेकिन उसकी मंशा इस परीक्षा को सितंबर में आयोजित करने की है। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा का आयोजन एक दिन में करा पाना मुश्किल है।

पिछले साल आयोजित पीईटी में 20.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से लगभग 17.5 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग को दो पालियों में यह परीक्षा कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 2254 परीक्षा केंद्र बनाने पड़े थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में दोगुणी है। इसलिए परीक्षा के आयोजन की चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कहा कि पीईटी 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हम परीक्षा को दो दिन में आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। आयोग के सामने बड़ी चुनौती परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की होगी।

पिछले साल 24 अगस्त को आयोजित पीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन में खासी मुश्किलें आई थीं क्योंकि बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र जलभराव वाले क्षेत्रों में थे। उन्हें परीक्षा के लिए नहीं चुना जा सकता था। परीक्षा में सेंधमारी की कोशिशों के बीच परीक्षा शुचिता बनाए रखते हुए दो दिन में परीक्षा कराना भी आयोग के लिए बड़ी चुनौती होगी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा के संदर्भ में आयोग जल्द ही शासन स्तर पर बैठक कराने का अनुरोध करेगा ताकि परीक्षा के आयोजन के लिए वांछित पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी के सहयोग के बारे में शासन को बताया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।