CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021: सिविल जज मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 06:28 PM (IST)
CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021: सिविल जज मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPSC) ने सिविल जज मेंस परीक्षा (CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://psc.cg.gov.in/ पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके सीजीपीएससी सिविल जज मेंस 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं 

CGPSC Civil Judge Mains Admit Card 2021: सिविल जज मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

आयोग ने सिविल जज मेंस परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट .i.e.psc.cg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर CGPSC सिविल जज मेंस 2021 परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि डालें और व्यू हॉल टिकट पर क्लिक करें। इसके बाद एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। CGPSC सिविल जज 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

बता दें कि CGPSC सिविल जज मेंस परीक्षा 2021 परीक्षा 22 मार्च 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रायपुर, बिलासपुर में 32 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। CGPSC सिविल जज मेन्स 2021 परीक्षा 3 घंटे की होग। वहीं यह परीक्षा की100 मार्क्स की होगी। परीक्षा द्विभाषी होगी। I इसके तहत इंग्लिश और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

वहीं मेन परीक्षा में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। वहीं इन सभी राउंड में उम्मीदवारों में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को को 27,700 से 44,770 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी