Bihar BEd CET 2023 Admit Card: जारी हुए बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, 8 अप्रैल को है परीक्षा

Bihar BEd CET 2023 Admit Card बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं इस प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू की थी

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 03:55 PM (IST)
Bihar BEd CET 2023 Admit Card: जारी हुए बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड, 8 अप्रैल को है परीक्षा
Bihar BEd CET2023 Admit Card: बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। Bihar BEd CET2023 Admit Card: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga) ने आज यानी कि 30 मार्च, 2023 को बिहार बीएड 2023 सीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (Bihar B.Ed CET 2023) के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर लें।

इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

8 अप्रैल को होगी परीक्षा 

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा। यह एग्जाम सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BEd CET 2023 Admit Card: How to download: बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

बिहार बीएड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट biharcetbed-lnmu.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध बिहार सीईटी बीएड 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

इस प्रवेश परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी को शुरू की थी और आखिरी तारीख 15 मार्च थी। हालांकि, लेट फीस के साथ उम्मीदवार 20 मार्च तक अप्लाई कर सकते थे। वहीं, अब कल प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Bihar B.Ed 2023: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए करना है अप्लाई तो न करें इंतजार, आज है लास्ट डेट

chat bot
आपका साथी