पुणे के एक घर में दर्दनाक हादसा, छत से झूलते मिले मां और तीन बच्चों के शव

महाराष्ट्र के पुणे में एक घर में महिला और उसके तीनों बच्‍चाें की मौत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है महिला और तीनों बच्‍चों के शव छत से लटके हुए पाये गये ।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 11:45 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 11:45 AM (IST)
पुणे के एक घर में दर्दनाक हादसा, छत से झूलते मिले मां और तीन बच्चों के शव
पुणे के एक घर में दर्दनाक हादसा, छत से झूलते मिले मां और तीन बच्चों के शव

पुणे, एएनआइ। महाराष्ट्र के पुणे में हुई एक दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, घटना रविवार की हैं यहां एक घर में एक महिला समेत उसके तीनों बच्चों के शव छत से लटके पाये गये। पुलिस अधिकारी के अनुसार तीन बच्चों (दो लड़कियां और एक लड़का) के शव छत से एक ही हुक से नायलॉन की रस्सी के साथ लटके हुए थे। जबकि उनकी मां फातिमा अकरम का शव दूसरे कमरे में एककपड़े से फांसी लगाकर लटका हुआ था।  

मृतक परिवार कर्नाटक का रहने वाला था और हाल ही में पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में स्थानांतरित हुआ था।  घटना का पता तब चला जब महिला का पति अकरम शाम को घर लौटा और दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजे पर बार-बार दस्तक देने के बावजूद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर शवों को छत से लटका हुआ पाया। 

फातिमा का का पति अकरम फल विके्रता था लेकिन अभी काफी समय से वह बेरोजगार है। पुलिस को संदेह है कि वित्तीय संकट के कारण फातिमा ने ये कदम उठाया। पुलिस इंस्पेक्टर शंकर अष्टादे ने बताया कि अकरम को अपने फलों के कारोबार में भारी नुकसान हुआ था और महिला के पिता की भी अभी हाल ही में मौत हुई थी जिससे महिला अवसाद की स्थिति में थी। इस मामले में हम जांच कर रहे हैं। घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी