Mumbai Local Train Update: मुंबई में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, जानें लोकल ट्रेन का ताजा अपडेट

Mumbai Rain Update मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मुंबई में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि लोकल ट्रेन सेवा (Local Train Service) अभी सामान्‍य रूप से चल रही है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 07:18 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 07:45 AM (IST)
Mumbai Local Train Update: मुंबई में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, जानें लोकल ट्रेन का ताजा अपडेट
मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा अभी सामान्‍य गति से चल रही है

मुंबई, एएनआइ। मुंबई की मानसूनी बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार  मुंबई और उसके उपनगरों में मध्‍यम से भारी बारिश होने का अनुमान है ज‍बकि कुछ स्‍थानों पर अत्‍याधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि बारिश के बीच मुंबई में सेंट्रल मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनें चल रही हैं ।

गौरतलब है कि शनिवार रात से मुंबई में हो रही लगातार बारिश के कारण पश्चिम रेलवे से मिली सूचना के अनुसार सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई थी। अत्‍याधिक बारिश के कारण रेल पटरियां पूरी तरह से जलमग्‍न हो गई थी। इस कारण 17 लोकल ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित और कुछ का रूट डाइवर्ट कर दिया गया था। जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी के लिए पंप लगा दिए गए थे। बता दें कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबईवासियों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। रेलवे ट्रैक और सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं।

मुंबई के बारिश के कारण अब तक 30 की गई जान

मुंबई में शनिवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन व मकान गिरने के कारण अब तक करीब 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारी बारिश के कारण मुंबई के करीब 11 स्‍थानों पर भूस्‍खलन और इमारत गिरने की घटनायें हो चुकी हैं। चेंबूर के न्‍यू भारत नगर में भूस्‍खलन के कारण दीवार ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई। इसी प्रकार विक्रोली में दोमंजिला घर गिरने से नौ लोगों की जान चली गई। वहीं भांडुप में भी दीवार गिरने के कारण एक व्‍यक्ति के मारे जाने की सूचना है।

chat bot
आपका साथी