अभिनेत्री मीनाक्षी थापा हत्या मामले में दो को उम्रकैद
अदालत ने बॉलीवुड के दो जूनियर कलाकारों को अभिनेत्री हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मुंबई, आइएएनएस। मुंबई की एक सत्र अदालत ने बॉलीवुड के दो जूनियर कलाकारों को अभिनेत्री हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश एसजी शेटे ने दोनों को नेपाली मूल की अभिनेत्री सह मॉडल मीनाक्षी थापा की जघन्य हत्या का दोषी पाया।
विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने शुक्रवार को कहा कि न्यायाधीश ने उन्हें अपहरण, फिरौती और हत्या का दोषी पाया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।
इससे पहले बुधवार को न्यायाधीश शेटे ने अमित कुमार जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीती सुरिन को उत्तर प्रदेश में 2012 में 27 वर्षीया अभिनेत्री की हत्या करने का दोषी ठहराया था।