महाराष्ट्र बोर्ड की किताबों से 'मुगल इतिहास' खत्म

विपक्ष ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने इतिहास की नई संशोधित पाठ्य-पुस्तकें जारी की हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2017 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2017 11:13 AM (IST)
महाराष्ट्र बोर्ड की किताबों से 'मुगल इतिहास' खत्म
महाराष्ट्र बोर्ड की किताबों से 'मुगल इतिहास' खत्म

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र में सातवीं और नौवीं कक्षा की इतिहास की किताबों से मुगल काल के अध्याय हटा दिए गए हैं। इस कदम ने भाजपा नीत सरकार पर विपक्ष को हमलावर होने का मौका दे दिया है। 

विपक्ष ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने इतिहास की नई संशोधित पाठ्य-पुस्तकें जारी की हैं। इनमें मुख्य रूप से मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके बाद से ही देवेंद्र फडऩवीस सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, 'क्षेत्रीय भावनाओं को बढ़ावा देकर भाजपा इतिहास को बदलना चाहती है। हालांकि इतिहास सिर्फ इसलिए नहीं बदलेगा क्योंकि उसे नई किताबों में पढ़ाया नहीं जा रहा है। हमेशा गूगल उपलब्ध रहता है।

chat bot
आपका साथी