Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिसकर्मी बन मोटरसाइकिल सवार को लूटा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर हुआ गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 03:28 PM (IST)

    Maharashtra Fake policeman शख्स ने खुद को पुलिसवाला बताकर मोटरसाइकिल सवार को लूटने का काम किया। जिसके बाद 37 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Maharashtra Fake policeman ठाणे में नकली पुलिसवाला गिरफ्तार।

    ठाणे, एजेंसी। Maharashtra Fake policeman महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स ने खुद को पुलिसवाला बताकर मोटरसाइकिल सवार को लूटने का काम किया। जिसके बाद 37 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ निरीक्षक महेंद्र देशमुख ने कहा कि आरोपी ने पुलिसकर्मी के रूप में गुरुवार को कल्याण शहर में एक मोटरसाइकिल सवार को कथित तौर पर रोका और उसका सामान लूट लिया और दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि क्या वह व्यक्ति पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है।