मध्य प्रदेश: डिवाइडर तोड़ ऑटो से टकराया तेज रफ्तार डंपर, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास में एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। साथ ही टक्कर में दो लोग घायल भी हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 24 May 2023 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 24 May 2023 08:30 AM (IST)
मध्य प्रदेश: डिवाइडर तोड़ ऑटो से टकराया तेज रफ्तार डंपर, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत
मध्य प्रदेश: डिवाइडर तोड़ ऑटो से टकराया तेज रफ्तार डंपर

देवास, जेएनएन। मध्य प्रदेश के देवास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों की हालत गंभीर है।

कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा शहर के बायपास पर जेल चौराहे के पास हुआ है। तड़के चार बजे करीब तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। बेकाबू डंपर ने दूसरी तरफ से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

दो और तीन साल के दो बच्चों की भी मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो और तीन साल के दो बच्चे भी हैं। इसके अलावा एक महिला और पुरुष की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों का नाम रानी, डंपर में बैठा शख्स धर्मेंद्र और दो वर्षीय ऋतिक और तीन वर्षीय अंशू शामिल है। रानी का पति सूरज और ऑटो चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो से बाहर निकाले शव

उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस वहां पहुंच गई। काफी मशक्कत करने के बाद वाहन से शवों को बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी