कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा सियाया ने दिया 4 शावकों को जन्म; PM बोले- Wonderful News

Four Cheetah cubs born in Kuno मध्य प्रदेश से एक बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता सियाया ने चार चीतों को जन्म दिया है। इसका एक वीडियो केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2023 02:35 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2023 03:49 PM (IST)
कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा सियाया ने दिया 4 शावकों को जन्म; PM बोले- Wonderful News
Good News: कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा सियाया ने दिया 4 शावकों को जन्म

श्योपुर, जागरण डेस्क। Four Cheetah cubs born in Kuno: मध्य प्रदेश से एक बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता सियाया ने चार चीतों को जन्म दिया है। इसका एक वीडियो केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

#WATCH | Union Cabinet Minister for Environment, Forest & Climate Change Bhupender Yadav shares a video of four cubs born to one of the cheetahs translocated to India on 17th September 2022. pic.twitter.com/pxaKaipqnM

— ANI (@ANI) March 29, 2023

PM मोदी बोले- Wonderful News

वहीं, प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी चार चीतों के जन्म पर ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर लिखा,'अद्भुत खबर'।

Wonderful news. https://t.co/oPvVBNlhqC

— Narendra Modi (@narendramodi) March 29, 2023

भारत के चीता प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता

दक्षिण अफ्रीकी देशों से भारत लाए गए इन चीतों से देश के 'चीता प्रोजेक्ट' को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। कूनो के डीएफओ पी के वर्मा ने बताया कि कूनो के बाड़ा नंबर चार और पांच जुड़े हुए हैं। पांच नंबर बाड़े में तीन साल की मादा चीता सियासा रहती थी। वहीं, चार नबंर बाड़े में नर चीता फ्रेडी और एल्डन भाइयों को रखा गया था।

संभावना है कि मादा चीता का एल्डन या फ्रेडी से मेटिंग हुआ होगा, जिसके बाद वह मां बनी। बता दें कि मादा सियाया ने 24 मार्च को ही इन चार शावकों को जन्म दे दिया था, लेकिन कूनो प्रबंधन को इसकी जानकारी बुधवार यानी आज मिली है। बता दें कि मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान बिल्कुल स्वस्थ हैं।

लिंग के बारे में चलेगा पता

प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख जेएस चौहान ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से भारत लायी गयी तीन वर्षीय मादा चीता 'सियाया' ने करीब पांच दिन पहले चार शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक बाड़े में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जब मां चीता शावकों को खुले में लाएगी तब हमें उनके लिंग के बारे में पता चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क को दी थी ये सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात सौंपी थी। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसमें पांच नर और तीन मादा थी। हाल ही में एक मादा चीता साशा की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी