सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे सबूत पर CM शिवराज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस का DNA पाकिस्तान के पक्ष में

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जम्‍मू पहुंचे राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह द्वारा फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगे गए। इसपर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा -इस तरह वह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 24 Jan 2023 11:03 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2023 11:03 AM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे सबूत पर CM शिवराज ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस का DNA पाकिस्तान के पक्ष में
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर मांगे सबूत पर CM शिवराज ने किया पलटवार

भोपाल, एजेंसी। मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्‍टाइक के सबूत मांगने पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 'सर्जिकल स्ट्राइक' टिप्पणी पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि- कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहा है।

#WATCH | Congress's DNA is in favour of Pakistan. They are asking for proof of surgical strike. It's an attempt to demoralize Army. Rahul Gandhi ji what kind of Bharat Jodo yatra is this? Tukde-tukde gang is walking with you: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/m5QByTHwbW— ANI (@ANI) January 24, 2023

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- 'कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।'

कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं।

राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। pic.twitter.com/u10q4HBcJl— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 24, 2023

उन्होंने आगे कहा- 'कांग्रेस का डीएनए पाक के पक्ष में है। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। दिखा रहे हैं कि वे पाक के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गिरोह आपके साथ चल रहा है।'

यह भी पढ़ें- Baba Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

chat bot
आपका साथी