पेड़ पर होटल! पंछी बनकर करें प्रकृति की सैर, घूमने जाएं दुनिया के फेमस ट्री हाउस

बचपन में पेड़ों पर चढ़ने का खूब मन करता होगा। ऐसे में अगर आपकी यह इच्‍छा अगर अधूरी रह गई हो तो हम आपके लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत ट्री हाउस लेकर आए हैं जहां आप खूब इंज्‍वाय कर सकते हैं।

By Prabhapunj MishraEdited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 03:28 PM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 03:28 PM (IST)
पेड़ पर होटल! पंछी बनकर करें प्रकृति की सैर, घूमने जाएं दुनिया के फेमस ट्री हाउस
पेड़ पर होटल! पंछी बनकर करें प्रकृति की सैर, घूमने जाएं दुनिया के फेमस ट्री हाउस

1- इंग्‍लैंड के डोरसेट में बने द वुड्समैन ट्री हाउस ऑक्‍स के पेड़ों पर बने हुए हैं। ये पेंड़ प्रचीन काल से यहां पर हैं। इन ट्री हाउस को गाय मेलिंसन ने बनाया है। इस ट्री हाउस को लग्‍जरी बनाया गया है। यहां आपको एक डबल बैड के साथ शानदार हॉट बाथ टब मिलेगा। यहां आप खुली हवा में भी शॉवर का मजा ले सकते हैं।

 

2- स्‍वीडन के नॉर्बोटेन में बना ट्री होटल दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। यहां ऊंचे-ऊंचे पेड़ों पर शानदार तरीके से लग्‍जरी होटल रूम को तैयार किया गया है। यहां द कैबिन, द मिररक्‍यूब, द ड्रेगन फ्लाई, द ब्‍लू कोन, द यूएफओ, द बर्ड नेस्‍ट और सेवेंथ रूम मिलेगा। यहां से आप नॉर्दर्न लाइट को देख सकते हैं। 

 

3- इंग्‍लैंड के डीवोन में बना ट्री टॉप्‍स ट्री हाउस 250 साल पुराने ऑक के पेड़ों पर बना हुआ है। यहां रहना आपके लिए एक अनोखा एहसास होगा। यहां पर आपको लिविंग रूम, किचेन, बाथरूम और लग्‍जरी कॉपर बाथटब मिलेगा। इस जगह को बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। 

 

4- फ्रांस कैबैने डे सलाग्नैक में क्रिस्‍टेला और सिबेस्टियन ने यहां पर 6 इको फ्रेंडली ट्री हाउस बनाए हैं। ये ट्री हाउस कोरेजे के जंगलों में बने हुए हैं। लिविंग रूम में बहुत ही खूबसूरती के साथ ग्‍लास का प्रयोग किया गया है। ट्री हाउस की बालकनी में खड़े होकर आपको हर ओर हरियाली ही नजर आएगी। 

 

5- इटली के फ्लोरेंस में केसा बार्थल ट्री हाउस बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। यहां बगीचे में बना हुआ ट्री हाउस आपको बहुत सुकून के पल देगा। इसे एलेना बार्थल ने डिजाइन किया है। यहां एक छोटी स्‍वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और शानदार बाथरूम दिया गया है। बैड रूम से आपको बाहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 

 

6- जमाइका के गीजाम में बना ट्री हाउस दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस ट्री हाउस को जंगलों के बीचोबीच बनाया गया है। पेड़ की चोटी से इस ट्री हाउस का व्‍यू देखने में शानदार नजर आता है। यहां ट्री हाउस एवोकाडो पेड़ों पर बनाया गया है। यह पेड़ सौ सालों से भी अधिक पुराने हैं। ट्री हाउस में आपको रिसॉर्ट के साथ बालकनी से बेहतरीन व्‍यू मिलेगा।

 

chat bot
आपका साथी