बारिश के दिनों में यादगार सफर के लिए इन खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमें

यह जगह भी उत्तराखंड में है। उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में स्थित अल्मोड़ा शहर में मानसून के दिनों में जाना यादगार साब‍ित होगा।

By Pratima JaiswalEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 03:49 PM (IST)
बारिश के दिनों में यादगार सफर के लिए इन खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमें
बारिश के दिनों में यादगार सफर के लिए इन खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमें

‘रिमझिम-रिमझिम गिरे सावन सुलग-सुलग जाए मन’। बारिश के दिनों में बारिश के गाने, चाय और भीड़भाड़ से दूर किसी खूबसूरत जगह की ट्रिप आपका जिंदगी खुशनुमा बना देती है। बारिश के दिनों में अगर आप भी किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे ऑप्शन देते हैं, जिन्हें आप अपनी ट्रिप लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। 

फागू

ह‍िमाचल प्रदेश में स्‍थ‍ित फागू ह‍िल स्‍टेशन शिमला से कुछ दूरी पर है। मानसून के सीजन पर में यहां पर जाने का एक अलग ही मजा है। बारिश के मौसम में यहां की घाटियां हरी-भरी हो जाती हैं। इसके अलावा जगह-जगह सेब और ऑर्किड के पेड़ बेहद खूबसूरत लगते हैं। 

भीमताल 

यह उत्तराखंड का काफी खूबसूरत इलाका है। भीमताल की खास‍ियत यह है क‍ि यहां पर रोमांच तो है, साथ ही यह बहुत ही शांत जगह है। यहां का मुख्य आकर्षण भीमताल झील है। इस भीमताल झील में के बीच बने आइलैंड में रैस्तरां में जाकर बैठने पर काफी अच्‍छा फील होता है। 

नांगल वेटलैंड 

नांगल वेटलैंड पंजाब में है। यह सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डैम के पास स्थित है। नदी और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरी नांगल वेटलैंड का नजारा मानसून में आम द‍िनों की अपेक्षा काफी बदल जाता है। इन दिनों में झील और नदी के बीच काफी पानी होता है। जो देखने में रोमांचक लगता है। 

कसौली

यह जगह भी ह‍िमाचल प्रदेश में है। यहां पर वैसे तो साल भर ही पयर्टकों का आगमन रहता है लेक‍िन मानसून में मौसम और सुहावना हो जाता है। ज‍िससे भीड़ बढ़ जाती है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच हल्की-हल्की बारिश में बाहर घूमना काफी रोमांचक लगता है। 

अल्मोड़ा 

यह जगह भी उत्तराखंड  में है। उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में स्थित अल्मोड़ा शहर में मानसून के दिनों में जाना यादगार साब‍ित होगा। यहां पर प्रकृत‍ि का एक अनोखा रूप देखने को म‍िलता है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो को न‍िहारना क‍िसी रोमांच से कम नही है। यहां बारिश ज्‍यादा नहीं होती है।  

chat bot
आपका साथी