सोडा और रेड मीट से लड़कियों को हो सकती है ये घातक बीमारी

कई ऐसी चीजें हैं जिनके खाने का गंभीर परिणाम हमें लंबे समय बाद देखने को मिलता है। लड़कियों के लिए सोडा और रेड मीट का सेवन खतरे की घंटी है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 01 Mar 2017 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Mar 2017 09:55 AM (IST)
सोडा और रेड मीट से लड़कियों को हो सकती है ये घातक बीमारी
सोडा और रेड मीट से लड़कियों को हो सकती है ये घातक बीमारी

 आजकल की लड़कियों को सचेत हो जाने की जरूरत है। किशोरावस्था में उनका कम हरी सब्जी खाना और साॅफ्ट ड्रिंक और रेड मीट का ज्यादा सेवन भारी पड़ सकता है। इसके चलते बड़े होने पर स्तन कैंसर का सामना करना पड़ सकता है। नए शोध में इसके प्रति आगाह किया गया है।

शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष 45,204 महिलाओं के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर निकाला है। उनसे किशोरावस्था में खानपान की आदत को लेकर प्रश्नावली भरवाया गया था।

जरा संभल जाएं, ऐसी लाइफस्‍टाइल आपके दिल पर पड़ सकती है भारी

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कैरिन बी माइकल ने कहा कि स्तन कैंसर को उभरने में कई साल लगते हैं। हम यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या किशोरावस्था में इस तरह का खानपान स्तन कैंसर का कारक बनता है। हमारे नतीजों से यह जाहिर होता है कि किशोरावस्था या बचपन में कम सब्जियों का सेवन और साफ्ट ड्रिंक व रेड मीट खाने की ज्यादा आदत सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसके चलते अधिक उम्र होने पर स्तन कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

- पीटीआई 

chat bot
आपका साथी