Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए इन चीज़ों से करें परहेज

कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डायटिंग का सहारा लेते हैं। इस दौरान लोग बहुत कम कैलोरी गेन करते हैं। कैलोरी बर्न से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि निर्धारित मात्रा से कम कैलोरी लेने से मसल्स और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:55 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए इन चीज़ों से करें परहेज
कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डायटिंग का सहारा लेते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। खासकर खराब दिनचर्या, तनाव और अनुचित खानपान के चलते यह और भी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए व्यक्ति को डेडीकेटेड होना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो वेट लॉस के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। साथ ही कैलोरी गेन के अनुपात में कैलोरी बर्न भी करनी चाहिए। कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं, तो कई लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कामयाबी नहीं मिल पाती है। इसका मुख्य कारण लापरवाही है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन चीजों से जरूर परहेज जरूर करें-

डाइटिंग अधिक न करें

कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डायटिंग का सहारा लेते हैं। इस दौरान लोग बहुत कम कैलोरी गेन करते हैं। अत्यधिक कैलोरी बर्न या कम गेन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, निर्धारित मात्रा से कम कैलोरी लेने से मसल्स और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, मेटाबोलिज्म भी धीमा हो जाता है।

सप्लीमेंट्स अधिक लेना

बाजार में कई प्रकार के सप्लीमेंट्स मिलते हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि उन दवाओं के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, ये दवाइयां सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। इसके अत्यधिक सेवन से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में डॉक्टर सलाह के पश्चात ही सप्लीमेंट का सेवन करें।

डिटॉक्स ड्रिंक्स अधिक पीना

कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। हालांकि, डिटॉक्स ड्रिंक्स के सेवन से इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डिटॉक्स ड्रिंक का कम सेवन करें। साथ ही डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

घंटों वर्कआउट करना

कई लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। वर्कआउट करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल तो किया जा सकता है, लेकिन अत्यधिक वर्कआउट से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर में भी डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस और इंजरी का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए निर्धारित और सीमित मात्रा में ही एक्सरसाइज करें।

पर्जिंग (Purjing) से करें परहेज

आधुनिक समय में पर्जिंग ट्रेंडिग में हैं। लोग घंटों च्यूइंगम चबाते रहते हैं। इससे इटिंग डिसऑर्डर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पर्जिंग से परहेज करें।

धूम्रपान न करें

धूम्रपान भी आजकल ट्रेंडिंग में है। खासकर युवाओं में इसका अधिक क्रेज है। कई युवा खाते-पीते सोते उठते हर समय स्मोकिंग का सहारा लेते हैं। इसके कई सारे साइड इफेक्ट हैं। इसके बावजूद लोग धूम्रपान से परहेज नहीं करते हैं। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो धूम्रपान न करें।

chat bot
आपका साथी