ओनलीमायहेल्थ ने मास्टर क्लास के जरिए लाखों लोगों को सिखाया स्वस्थ जीवन जीने के तरीके

ओनलीमायहेल्थ मास्टर क्लास नाम के इस कार्यक्रम में 7 अप्रैल को वेबिनार के 7 सेशन रखे गए थे जिसमें देशभर के प्रसिद्ध डॉक्टर्स फिटनेस एक्सपर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट और लेखकों ने लोगों को सेहतमंद और स्वस्थ रहने के तरीके बताए।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 03:59 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:02 PM (IST)
ओनलीमायहेल्थ ने मास्टर क्लास के जरिए लाखों लोगों को सिखाया स्वस्थ जीवन जीने के तरीके
ओनलीमायहेल्थ ने मास्टर क्लास के जरिए लाखों लोगों को सिखाया स्वस्थ जीवन जीने के तरीके

नई दिल्ली। भारत में स्वास्थ्य और सेहत की सबसे प्रसिद्ध और नंबर वन वेबसाइट ओनलीमायहेल्थ ने इस बार 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस एक अलग अंदाज में मनाया। बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर जागरण न्यू मीडिया के हेल्थ वर्टिकल ओनलीमायहेल्थ ने लोगों को सेहत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया था। 'ओनलीमायहेल्थ मास्टर क्लास' नाम के इस कार्यक्रम में वेबिनार के 7 सेशन रखे गए थे, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध डॉक्टर्स, फिटनेस एक्सपर्ट्स, न्यूट्रिशनिस्ट और लेखकों ने लोगों को सेहतमंद और स्वस्थ रहने के तरीके बताए। इसके अलावा सभी एक्सपर्ट्स ने लोगों के सवालों का जवाब भी दिया।

पहले सेशन में मशहूर पिलाते एक्सपर्ट वेसना जैकब ने लोगों को पिलाते एक्सरसाइज करने के तरीके और फायदे बताए। दूसरे सेशन में सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका अग्रवाल ने बताया कि अगर कोई महिला या पुरुष प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं, तो उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस सेशन में उन्होंने प्रेगनेंसी में आने वाली समस्याओं जैसे- पीसीओडी, मोटापा, पीसीओएस आदि को कंट्रोल करने के टिप्स भी बताए। तीसरा सेशन मशहूर डायटीशियन स्वाती बाथवाल का था, जिसमें उन्होंने कुछ हेल्दी फूड्स की रेसिपी बताई और खाने को हेल्दी बनाने के तरीके बताए।

चौथे चरण में डॉ. रोमेल टिक्कू ने दुनिया के सबसे ज्वलंत मुद्दे कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी बातें और टिप्स बताईं। पांचवें सेशन में गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा कालरा ने यौन समस्याओं पर बात की। इस सेशन में बहुत सारे पाठकों ने अपनी सेक्शुअल समस्याओं के बारे में डॉ. कालरा से पूछा, जिनके जवाब देते हुए उन्होंने सेक्शुअल हेल्थ से जुड़े कई मिथक भी तोड़े। छठवें सेशन में फिटनेस कोच यश वर्धन स्वामी ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और फिटनेस के लिए जरूरी डाइट, एक्सरसाइज, स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे विषयों पर बात की। अंतिम सातवां सेशन काफी रोमांचक रहा क्योंकि ये सेशन प्रसिद्ध लेखक और इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी आशीष बागरेचा का था, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रहें और ओवरथिंकिंग, डिप्रेशन, तनाव आदि से कैसे बचें, इन विषयों पर चर्चा की।

ओनलीमायहेल्थ की बिजनेस हेड और एडिटर मेघा ममगेन ने बताया, "वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आयोजित ओनलीमायहेल्थ मास्टर क्लास में दर्शकों का जो प्यार हमें मिला है वो अभूतपूर्व है। इस वेबिनार को जूम ऐप के साथ-साथ फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाइव किया गया था, जहां लाखों लोगों ने जुड़कर हमें उत्साहित किया है। ओनलीमायहेल्थ पिछले 11 सालों से लोगों को सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारियां देता रहा है और हम आगे भी ऐसे वेबिनार्स आयोजित करते रहेंगे।"

उन्होंने बताया कि ये सभी सेशन ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट, फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर मौजूद हैं, जिससे अन्य लोग जो इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए, वो भी इसका लाभ उठा सकें। आपको बता दें कि ओनलीमायहेल्थ के साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए 40 लाख से ज्यादा पाठक और दर्शक जुड़े हुए हैं। यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हेल्थ से जुड़े लेख और खबरें छापती है साथ ही वीडियोज और लाइव प्रोग्राम्स के जरिए दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स के विचार और टिप्स भी लोगों तक पहुंचाती है।

chat bot
आपका साथी